फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Daughters' lives in danger due to bravado of husbands

Sant Kabir Nagar News: शोहदों की मनबढ़ई से जोखिम में बेटियों की जान

Wed, 10 Jan 2024 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 10 Jan 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Daughters' lives in danger due to bravado of husbands
संतकबीरनगर। शोहदों की मनबढ़ई के चलते बेटियों की जान जोखिम में पड़ गई है। पुलिस कार्रवाई का भी उनके मन में कोई भय नहीं है। वे लगातार छेड़खानी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। पिछले कुछ माह के भीतर दो स्कूटी सवार छात्राएं मनबढ़ शोहदों की शिकार बन चुकी हैं। इसमें एक छात्रा की मौत हो गई है। एक छात्रा का अभी इलाज चल रहा है। जबकि दो छात्राएं कोमा से बाहर आकर स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं।
विज्ञापन

बस्ती जनपद निवासी छात्रा कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र निवासी अपनी सहेली से मिलने के लिए 29 सितंबर को आई हुई थी। घर पर सहेली के न रहने पर वह खलीलाबाद सहेली के स्कूल पर मिलने आई। सहेली को लेकर जब वह वापस अपने घर जाने लगी तो कुछ शोहदों ने उनका पीछा किया। कांटे चौकी क्षेत्र में छेड़खानी व छीना-झपटी के दौरान छात्राओं की स्कूटी गिर गई। घटना में दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल पहुंच गईं। एक छात्रा कई दिनों तक कोमा में पड़ी रही। बाद में एक छात्रा ने तबीयत में सुधार होने के बाद 28 अक्तूबर को मामले में कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन

छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने मामले में छेड़खानी, जानलेवा हमला समेत अन्य धारा में केस दर्जकर कुछ आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा। इसी तरह महुली थाना क्षेत्र निवासी दो स्कूटी सवार छात्राएं भी शोहदों की शिकार बनीं। स्कूटी से निकलीं छात्राओं के साथ एक जनवरी को महुली थाना क्षेत्र के भक्ता गांव के पास छेड़खानी की गई। इसके बाद बाइक सवार शोहदे स्कूटी में टक्कर मारकर वहां से फरार हो गए। जख्मी छात्राओं को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के लिए हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां पर एक छात्रा की मौत हो गई और एक का उपचार अभी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा की मौत के बाद मामले में पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया।

जागरूकता का भी नहीं पड़ रहा असर
जनपद में पुलिस टीम महिलाओं को जागरूक करने का अभियान चला रही है। इसके बाद भी कोई असर नहीं पड़ रहा है। भाजपा सरकार ने छात्राओं के साथ छेड़खानी आदि की घटना को रोकने के लिए एंटी रोमियो टीम का गठन किया। टीम कागज में प्रतिदिन चल भी रही है। इसके बाद भी शोहदों और मनचलों पर कोई खास असर नहीं पड़ रहा है। उनके बीच पुलिस का इकबाल भी नहीं दिखाई दे रहा है। आए दिन छात्राओं से छेड़खानी के मामले भी पुलिस के पास पहुंच रहे हैं।
कोट
स्कूल-कॉलेज के पास जाकर एंटी रोमियो टीम निगरानी कर रही है। जो भी छेड़खानी के आरोपी पकड़ में आते हैं, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। इसके अलावा ग्रामीण अंचल में भी पुलिस टीम पूरी सक्रिय है। कोतवाली की घटना के संबंध में जानकारी की जाएगी। महुली के मामले में पुलिस टीम को निष्पक्ष जांचकर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।

-शषिभूषण सिंह, एएसपी
0000000000000000000000
आज एक तरफ जहां ग्रामीण सामाजिक जीवन का पतन हो रहा है वहीं दूसरी तरफ संयुक्त परिवार टूट रहे हैं। बच्चों का सामाजीकरण एकाकी परिवारों में हो रहा है। जिसके कारण आज के युवा समाज से कटते जा रहे हैं। आज सोशल मीडिया प्लेटफार्म की वर्चुवल वर्ल्ड को ही वें अपनी दुनियां बना लिए हैं। इसके साथ ही वे आजकल मोबाइल और इंटरनेट पर प्रसारित होने वाले अस्वस्थकर मनोरंजन के साधनों को देख रहे हैं, जिसमें हिंसा और यौन अपराधों की कहानियों की भरमार है। इस स्थिति में आज के युवा का अपने परिवार पड़ोस और किताबों से सम्बन्ध टूटता जा रहा है और वें भ्रमित होकर हिंसा, छेड़खानी और यौन अपराध की तरफ आकर्षित हो रहे हैं।


डॉक्टर विजय मिश्र, असिस्टेंट प्रोफेसर
समाजशास्त्र
00000000000000000000000000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed