{"_id":"617adb58a4581d467822102c","slug":"damsel-beaten-after-oppose-of-teasing-khalilabad-news-gkp414579637","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी का विरोध करने पर युवती को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी का विरोध करने पर युवती को पीटा
विज्ञापन
छेड़खानी का विरोध करने पर युवती को पीटा
संतकबीरनगर। मेंहदावल क्षेत्र में भाभी के साथ नित्य क्रिया के लिए गई युवती से दो युवकों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती की पिटाई कर दी। इस मामले में बृहस्पतिवार की देर शाम मेंहदावल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।
क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीय युवती अपनी भाभी के साथ 25 अक्तूबर की शाम को नित्य क्रिया के लिए बाहर गई थी। आरोप है कि उसी दौरान गांव के ही रहने वाले दो युवकों ने युवती से छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती की पिटाई कर दी। घटना से ननद- भाभी सहम गईं और घर पहुंच कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। एसओ जयवर्र्द्धन सिंह ने बताया कि इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। ब्यूरो