फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dak workers will update adhar

अब दरवाजे पर आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करेंगे डाकिया

Thu, 22 Jul 2021 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
dak workers will update adhar
अब दरवाजे पर आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करेंगे डाकिया
विज्ञापन

डाक विभाग ने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर दर्ज कराने की शुरू की नई पहल
जिले के 112 डाक घर के अंतर्गत आने वाले लोगों को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। आधार कार्ड में मोबाइल नंबर दर्ज कराने के लिए डाक विभाग ने नई पहल की है। इसके तहत लोग घर बैठे ही डाकियों के माध्यम से आधार कार्ड में मोबाइल नंबर दर्ज करा सकते है, हालांकि, यह अभियान अभी डाक विभाग ने डाकघरों पर ही लागू किया है, लेकिन कुछ दिन बाद इसे घर-घर जाकर मोबाइल नंबर अपडेट करने की योजना शुरू कर देगा। इस अभियान के तहत जिले के 112 डाकघरों के अंतर्गत आने वाले लोगों को लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार संबंधी सेवाओं को आसान बनाने के अपने निरंतर प्रयास में डाकियों और ग्रामीण डाक सेवकों के माध्यम से लोगों के दरवाजे पर मोबाइल अपडेट सेवा योजना लागू की है। इस योजना के तहत लोगों को आसानी होगी। लोगों को आधार कार्ड में गलतियों को सही कराने में काफी दिक्कते होती हैं। क्योंकि आधार अपडेट करने में ओटीपी मोबाइल पर ही आता है। ऐसे में लोगों की दिक्कतों को दूर करने के लिए इस योजना को लागू किया गया है। एक बार जब उनका मोबाइल आधार में अपडेट हो जाता है, तो वे यूआईडीएआई की कई ऑनलाइन अपडेट सुविधाओं और कई सरकारी कल्याण सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। आधार कार्ड के माध्यम से लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा। पैनकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, ईपीएफओ और सब्सिडी वाले राशन जैसी कई अन्य सेवाओं को आधार से जोड़ने के साथ आधार में मोबाइल नंबर को अपडेट करना सभी नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण हो गया है। डाकघरों अपने डाकियों और ग्रामीण डाक सेवकों के माध्यम घर पर ही मोबाइल नंबर अपडेट कराएगा। इसके लिए डाकियों के मोबाइल पर पूरी जानकारी रहेगी। उन्हें प्रशिक्षित भी किया जाएगा।
विज्ञापन

कोट
आधार कार्ड में गलतियों को सुधारने में काफी दिक्कतें होती थीं, जिससे लोगों को परेशानी होती थी। अब आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करा सकते हैं। यह कार्य अभी डाकघर में किया जा रहा है। इसे जल्द ही डाकियों के माध्यम से लोगों के घरों तक पहुंच कर आधार में मोबाइल अपडेट करने की योजना भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-भानु प्रताप सिंह, सहायक डाक अधीक्षक, खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed