{"_id":"69039ec77a2779820a041cc5","slug":"cyclone-montha-disrupts-weather-rains-affect-crops-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-140504-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मोंथा चक्रवात ने बिगाड़ा मौसम, बारिश से फसलें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मोंथा चक्रवात ने बिगाड़ा मौसम, बारिश से फसलें प्रभावित
Thu, 30 Oct 2025 10:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 30 Oct 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
बरसात के चलते तिघरा में गिरी हुई धान की फसल । संवाद
संतकबीरनगर। क्षेत्र में बेमौसमी बारिश से जहां धान, गन्ना, राई आदि फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा वही जनजीवन पर भी असर पड़ा। बेमौसमी बारिश के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में खड़ी धान की फसल अब गिरने लगी हैं। बारिश में धान की कटाई मड़ाई का कार्य ठप पड़ गया है। वहीं शहर के निचले मोहल्लों में जलभराव व सड़कों पर कीचड़ से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
पांच साल बाद अक्तूबर में बारिश से जनजीवन और फसलें प्रभावित
धनघटा। क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से मोंथा चक्रवात का असर शुरू हो गया। बृहस्पतिवार की सुबह से ही रुक रुक कर हवाओं का प्रभाव तीसरे दिन भी जारी रहा। अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में हो रही इस बेमौसम बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। यह पांच वर्ष बाद (2020 के बाद) हुआ है जब जिले में अक्तूबर के अंत में बारिश हो रही है। पूरे दिन बादल छाए रहे और रुक-रुककर रिमझिम बारिश होती रही, जिसके कारण पिछले तीन दिनों से सूर्य के दर्शन भी नहीं हुए। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। ठंडी हवा चलने से लोगों को ठंड का भी अनुभव होने लगा है। इस बेमौसम बारिश के कारण सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को हो रही है। क्षेत्र के किसान चन्द्रभान, राम बेलास चौधरी, हरिकेश नरायण, राम जी, अवधराज आदि किसानों ने बताया कि यदि यह बारिश नहीं रुकी तो खरीफ फसलों की पैदावार प्रभावित होगी।