{"_id":"6580905bf7f7e826fe0f1a69","slug":"cyber-crime-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-6973-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: साइबर ठगों ने 12 हजार ठगे, पुलिस ने कराया वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: साइबर ठगों ने 12 हजार ठगे, पुलिस ने कराया वापस
Tue, 19 Dec 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल क्षेत्र के बढ़या ठाठर का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति से साइबर ठगों ने 12,000 रुपये की ठगी की है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने ठगों से धनराशि वापस कराई।
मेंहदावल थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बढ़या ठाठर निवासी सोमनाथ पुत्र वासुदेव ने 18 दिसंबर को साइबर अपराध के फोन नंबर 1930 पर काल करके साइबर ठगी का मामला दर्ज कराया। सोमनाथ ने पूरे प्रकरण से थानाध्यक्ष विजय कुमार दूबे को अवगत कराया। थानाध्यक्ष ने सक्रियता दिखाई और ठगी की धनराशि 11,999 पीड़ित के खाते में वापस मंगाई।
थानाध्यक्ष विजय कुमार दूबे ने बताया कि साइबर अपराध के बारे में थाना क्षेत्र के स्कूलों, कॉलेजों और आम जनता को लगातार जागरूक किया जा रहा है। उसी का परिणाम रहा कि बढ़या ठाठर में ठगी के शिकार व्यक्ति ने अपने साथ ठगी होने पर तत्काल साइबर अपराध के टोल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत साइबर क्राइम वेबसाइट पर भी की गई। एनसीआर पोर्टल पर मिली शिकायत पर पीड़ित के खाते में ठगी की धनराशि 11,999 रुपए वापस कराई गई। पीड़ित ने धनराशि पाकर प्रसन्नता जताते हुए पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।