फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   cut hair of head in punishment

ग्रामीणों ने महिला से छेड़खानी करने वाले युवक का सिर मुड़वाया

Wed, 20 Apr 2022 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
cut hair of head in punishment
ग्रामीणों ने महिला से छेड़खानी करने वाले युवक का सिर मुड़वाया
विज्ञापन

- घटना से जुड़ा वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने स्वत: लिया संज्ञान
- खुद पुलिस ने युवक पर छेड़खानी और उसका सिर का बाल मुड़वाने के मामले में दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। दो दिन पूर्व दुधारा क्षेत्र के एक गांव में युवक ने महिला के साथ छेड़खानी की। घटना से नाराज कुछ ग्रामीणों ने युवक के सिर का बाल मुड़वाकर अपमानित किया। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने घटना का स्वत: संज्ञान लिया। पुलिस ने जहां युवक पर छेड़खानी का केस दर्ज किया, वहीं युवक के सिर का बाल मुड़वाकर अपमानित करने के मामले में भी अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया।

दुधारा क्षेत्र के एक की रहने वाली महिला सोमवार की रात घर के बाहर चारपाई पर सोई हुई थी। उसी रात गांव का युवक पहुंच गया और महिला से छेड़खानी की। महिला ने डांट फटकार कर आरोपी युवक को भगा दिया। इधर, मंगलवार को गांव के कुछ लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। युवक को सार्वजनिक तौर पर अपमानित करने के लिए लोगों ने उसके सिर का बाल कटवा दिया। घटना की सूचना पुलिस को देने पर जानमाल की धमकी दी। एसओ सर्वेश राय ने बताया कि घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। कांस्टेबल अनिल यादव ने तहरीर दी कि वह मंगलवार को क्षेत्र में भ्रमणशील थे। उस दौरान पता चला कि युवक ने महिला के साथ छेड़खानी की। महिला ने सम्मान बचाने के लिए घटना की सूचना न तो पुलिस को और न ही अपने परिजनों को दी। कांस्टेबल की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज किया गया। जबकि इसी मामले में प्रभारी चौकी इंचार्ज पचपोखरी अनिरुद्ध सिंह ने तहरीर दी कि भ्रमण के दौरान पता चला कि सार्वजनिक तौर पर अपमान करने के लिए कुछ लोगों ने युवक के सिर का बाल कटवा दिया। युवक को डरा धमका दिया, जिससे वह कुछ नहीं बता रहा है। इस मामले में अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया। विवेचना से इस मामले में जो तथ्य उजागर होगा, आगे वैसी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed