{"_id":"646fa3c25e839ab45f04ca06","slug":"cultural-activity-organized-khalilabad-news-c-7-1-181107-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शतचंडी महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शतचंडी महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली
Thu, 25 May 2023 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 25 May 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत बखिरा स्थित मेड़रापार स्थित आयोजित नौ दिनी शतचंडी महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गई
बखिरा। क्षेत्र के मेड़रापार में 25 मई से नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीराम महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गई।
मेड़रापार दुर्गा मंदिर परिसर से निकली कलश यात्रा सहजनवां तिराहा, शनिचरा बाजार, मंगल बाजार, अमरडोभा, पुलिस चौकी, इंटर कॉलेज से होकर झील तट पर पहुंचकर 251 कलशों में जल भरा गया। सिर पर कलश रखकर 251 कन्याएं कतारबद्ध होकर चल रही थीं। गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा में महिलाएं, पुरुष व बच्चे चल रहे थे। विधिविधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी कलश को यज्ञ स्थल पर स्थापित किया गया।
कलश यात्रा में प्रवचनकर्ता गौरव कृष्ण शास्त्री, आयोजक रामचन्द्र निषाद, चंद्रधर निषाद, अमरनाथ निषाद, विनोद निषाद, छोटेलाल निषाद, केशनाथ निषाद, बेचन निषाद, गिरिजेश पाठक, हरिशंकर पांंडेय, सुनील, वीरेंद्र, राजेश गुप्ता आदि शामिल रहे।