फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   CUG mobile running all the time, Officer- DM

सीयूजी मोबाइल हर वक्त चालू रखें अफसर- डीएम

Tue, 19 Feb 2019 11:16 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 19 Feb 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
CUG mobile running all the time, Officer- DM
-सीयूजी मोबाइल हर वक्त चालू रखें अफसर- डीएम - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। जिले के नवागत डीएम ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों के साथ परिचय बैठक की। संबंधित विभाग की कार्ययोजना और कार्यपूर्ति पर चर्चा हुई। डीएम ने अफसरों से अपना सीयूजी ऑन रखने एवं जनहित के मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का कार्य पूर्ण कराने के लिए अधिक अफसरों की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिए। 
विज्ञापन

डीएम रवीश कुमार ने सोमवार की देर शाम जिले का कार्यभार ग्रहण किया था। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अफसरों से परिचय के लिए बैठक बुलाया था। प्रथम बैठक में ही कई अफसर अनुपस्थित रहे। परिचय के बाद उन्होंने विभागाध्यक्षों को योजनाओं के सही ढंग से क्रियान्वयन एवं पात्रों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अफसरों को सीयूजी नंबर कार्य में सुविधा के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसको ध्यान में रखते हुए मोबाइल बंद न करें। डीएम ने सीएमओ डॉ. हरगोविन्द सिंह से स्वास्थ्य सेवाओं, डीपीआरओ अलोक प्रियदर्शी से स्वच्छता मिशन, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से गोवंशीय पशु आश्रय के संचालन एवं छुट्टा पशुओं के पकड़े जाने सहित कई बिंदुओं पर जानकारी ली। उन्होंने पशुओं की देख-रेख के लिए केयरटेकर की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed