फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   CSC owner

जनसेवा केंद्र संचालक ने महिलाओं के खाते से निकाल लिए 1.52 लाख

Wed, 29 Sep 2021 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
CSC owner
जनसेवा केंद्र संचालक ने महिलाओं के खाते से निकाल लिए 1.52 लाख
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा/संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के एक सहज जनसेवा केंद्र संचालक पर तीन महिलाओं ने खाते से 1.52 लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है। इस संबंध में तीनों ने एसपी को प्रार्थना पत्र भी दिया। एसपी के निर्देश पर महुली पुलिस ने केंद्र संचालक गगन राया उर्फ शशि के खिलाफ बुधवार को पुलिस ने जालसाजी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। संचालक गोरखपुर जिले के हरपुरबुदहट थाना क्षेत्र का मूल निवासी है और महुली क्षेत्र में केंद्र संचालित करता है।

कड़सरा गांव निवासी गीता देवी पत्नी श्रीराम ने बताया कि उसे श्रम विभाग से श्रमिक एवं कर्मकार के रूप में कार्ड की आवश्यकता थी। ऐेसे में उन्होंने क्षेत्र के एक सहज जन सेवा केंद्र पर पंजीयन करने के लिए बातचीत की तो वहां से आधार कार्ड ,बैक पासबुक की छाया प्रति और फोटो मांगी गई लिया। आरोप है कि उक्त सहज जन सेवा केंद्र संचालक ने कई जगह अंगूठा लगवाया लिया। बाद में पता चला कि किसी ने उसके खाते से दो मार्च 2021 से चार अप्रैल 2021 के बीच 26 हजार रुपये निकाल लिए गए। उसने अपना बैंक पासबुक, आधार कार्ड की छाया प्रति उसी सहज जन सेवा केंद्र के संचालक को दी थी। आरोप है कि केंद्र संचालक ने उसके साथ धोखाधडी करके निशानी अंगूठा लगवा कर उसके खाते से 26 हजार रुपये आहरित कर लिए। आरोप है कि उसके अलावा अन्य कई लोगों के साथ ऐसा फ्राड हुआ है। पानाराम की की सुरसती देवी पत्नी रामप्रीत का भी ऐसा ही आरोप है। उनके खाते से दो मार्च से 27 मार्च के बीच में 56 हजार रुपये निकाल लिए गए। आरोप है कि केंद्र संचालक दुकान बंद करके फरार है। धनघटा क्षेत्र के दुघरा निवासी किरन पत्नी रंगीलाल ने भी केंद्र संचालक पर ऐसा ही आरोप लगाते हुए खाते से दो मार्च से चार अप्रैल के बीच 70 हजार रुपये निकालने की बात कही है। पीड़ितों ने अलग-अलग एसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया। एसओ रणविजय सिंह ने बताया कि इस मामले में महुली क्षेत्र के जयराम पट्टी स्थित सहज जनसेवा केंद्र संचालक गगन राय उर्फ शशि मूल निवासी थाना हरपुरबुदहट, जिला-गोरखपुर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी अन्य लोग दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed