{"_id":"61817ecf7a0f0b49b31e951a","slug":"crowd-in-market-on-dhanteras-khalilabad-news-gkp415188163","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर जमकर हुई खरीदारी, बाजार में उमड़ी ग्राहकों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर जमकर हुई खरीदारी, बाजार में उमड़ी ग्राहकों की भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस पर जमकर हुई खरीदारी, बाजार में उमड़ी ग्राहकों की भीड़
संतकबीरनगर। धनतेरस पर्व पर मंगलवार को जिले में दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। सराफा दुकानों पर चांदी के सिक्के की मांग ज्यादा रही। बाइक एजेंसी तथा बर्तन की दुकानों पर भी जमकर खरीददारी हुई। ग्राहक देर रात तक खरीदारी करते दिखे।
कोरोना काल की वजह से पिछली बार दीवाली का पर्व फीका रहा। इस बार कोरोना का प्रकोप कम हुआ तो धनतेरस पर दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजा लीं। इस बार लोगों ने बर्तन की दुकानों पर नए सामान की खरीदारी की। दुकानदार भी ग्राहकों की मांग के अनुसार सामान देते रहे। कुकर, चम्मच, प्लेट, गिलास आदि की मांग ग्राहक करते और दुकानदार उनकी मांग के अनुसार ही सामान बेचने में लगे रहे। गोलाबाजार की सड़कों पर काफी संख्या में बर्तन की दुकानें लगाई गई थीं। गोलाबाजार स्थित आभूषणों की दुकानों पर सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के आदि की खरीदारी हुई। साथ ही बर्तन और टीवी व फ्रिज की खरीदारी भी लोग करते दिखे। ज्वेलरी की दुकानों पर दुकानदारों ने कुछ विशेष प्रकार के ऑफर भी रखा था। इसी के साथ ही दुपहिया वाहनों की एजेंसियों पर ग्राहकों की भीड़ देखी गई। लोग अपनी पसंद की बाइक की खरीदारी करते दिखे। एक स्वर्ण व्यवसायी ने बताया कि ग्राहक सोने और चांदी के ब्रांडेड सिक्के अधिक पसंद कर रहे हैं। अभी तो बिक्री चल रही है। वहीं स्वर्ण व्यवसायियों का मानना है कि महंगाई के कारण आभूषणों में हल्के आइटम ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र की दुकानों पर भी भीड़ रही। लोग पसंद के सामान की खरीदारी करते रहे।