{"_id":"14fb4afd5065d6e298b075e862548407","slug":"crooks-robbed-the-workers-and-14-thousand-rupees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश ने मजदूर से 14 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाश ने मजदूर से 14 हजार रुपये लूटे
अमर उजाला ब्यूरो संतकबीरनगर
Updated Tue, 13 Oct 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक में रकम जमा करने गए एक व्यक्ति को उसकी पत्नी के बीमार होने का झांसा देकर कुछ बदमाश कार से बाहर ले गए और सूनसान स्थान पर 14000 रुपये छीन कर फरार हो गए। पीड़ित नेमगहर चौकी पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
नगर पंचायत मगहर के मोहनलालपुर के रहने वाले पीड़ित बैजू पुत्र स्वर्गीय सीताराम ने बताया कि वह स्टेट बैंक मगहर की शाखा में पैसा जमा करने गए थे।
उसी दौरान एक पीले रंग का टीशर्ट पहने युवक बैंक में मिला और यह बताया कि उसकी पत्नी बीमार हो गई है और बुला रही है। युवक के झांसे में आकर वह बाहर निकला तो सामने खड़ी कार में युवक ने उसे भी बैठा लिया। पहले से कार में दो बदमाश सवार थे।
पहले कसबे में ले गए फिर सहजनवा क्षेत्र के कससरवल गांव के पास ले गए,जहां उसके पास मौजूद 14000 रुपये छीन लिए और कार से धक्का देकर बाहर कर दिए। पीड़ित की तहरीचर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि बैंक से सीसीटीवी फुटेज लेकर आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।