फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   young man dead due to fallen from tree

पेड़ से गिरकर युवक की मौत

Tue, 29 May 2018 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 May 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
young man dead due to fallen from tree
काली जगदीशपुर गांव निवासी शिवप्रसाद के रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
धनघटा। महुली क्षेत्र के ग्राम काली जगदीशपुर में मंगलवार को आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढे़ 45 वर्षीय युवक की गिरकर मौत हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उपचार के बाद छुट्टी दे दी। घर पहुंचने पर अचानक उसकी हालत गंभीर हो गई और उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


काली जगदीशपुर के बेलदारी टोला  निवासी 45 वर्षीय शिवप्रसाद पुत्र वीरबल गांव के दक्षिणी सीवान में स्थित बाग में आम तोड़ने गया था। पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। उसी दौरान पैर फिसल गया और वह नीचे आ गया। उसे लोग पहले सीएचसी ले गए लेकिन गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


परिजन जिला मुख्यालय पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। बताया कि जांच और इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। परिजन उसे लेकर घर पहुंचे। एक घंटे बाद पेट में तेज दर्द होने के बाद अचानक शिव प्रसाद की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।          
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवप्रसाद की मौत से बच्चे हुए अनाथ 
धनघटा। काली जगदीशपुर निवासी शिवप्रसाद बच्चों की ख्वाहिश पूरी करने के प्रयास में दुनिया छोड़ गया। उसकी मौत से मासूम बच्चे अनाथ हो गए तो पत्नी गायत्री का असमय सुहाग उजड़ गया। शिवप्रसाद परिवार के सदस्यों के भरण-पोषण का एक मात्र सहारा था। छह संतानों में से तीन पुत्रियों की शादी वह पहले ही कर चुका था। खेती करके वह अपने तीन बच्चों 14 वर्षीय गीता, 12 वर्षीय सोमनाथ और 10 वर्षीय राजनाथ के साथ ही पत्नी गायत्री की परवरिश कर रहा था। शिवप्रसाद के हंसमुख मिजाज के चलते हर कोई दुखी नजर आ रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed