फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   women killed, nude body found

युवती की हत्या, अर्धनग्न लाश मिली

Sat, 21 Nov 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर Updated Sat, 21 Nov 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
 प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवती के शरीर पर जगह-जगह फफोले पड़े थे। उसके गले के आगे-पीछे रस्सी से कसे जाने के निशान भी थे। लोगों ने आशंका जताई कि गला कस कर हत्या करने से पूर्व हत्यारों ने युवती के शरीर पर एसिड अटैक भी किया था। सूचना पर एसपी वी पी श्रीवास्तव, एएसपी डॉक्टर मनोज कुमार और सीओ आर के सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

कांटे प्रतिनिधि के अनुसार भुवरिया-पायल मार्ग पर सड़क के किनारे कुछ लोग शौच के लिए गए थे। उसी दौरान पास के गन्ने के खेत में एक 22 वर्षीय युवती  का अर्धनग्न शव देख लोगों ने शोर मचाया।
विज्ञापन

शोर सुनकर आस-पास के गांवों के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। युवती के शव को मटमैले रंग के एक चद्दर और हल्के कंबल में लपेटा गया था। उसके आंख और अधर के पास नुकीले हथियार से चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 गले में रस्सी से कसे जाने के निशान थे। जबकि तेजाब फेंक कर शरीर को बदरंग करने की कोशिश की गई थी। शव की स्थिति देख कर लोग यह भी आशंका जता रहे थे कि युवती के साथ दुष्कर्म भी हुआ है।
प्रभारी कोतवाल दिनेश यादव मय फोर्स मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी जुटाए, लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई। बाद में पहुंची गोरखपुर की फोरेंसिक टीम और जिले की स्वॉट टीम ने भी जांच पड़ताल की।

एसपी वी पी श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या कर  शव फेंके जाने की घटना प्रतीत हो रही है।
महिला पुलिस कर्मियों की जांच पड़ताल में युवती के साथ दुष्कर्म जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह स्पष्ट होगी। शव की शिनाख्त कराए जाने की कोशिश पुलिस कर रही है। उसके बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed