फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Woman killed and approached police

महिला का कत्ल कर पुलिस के पास पहुंचा

Mon, 01 May 2017 11:48 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Mon, 01 May 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Woman killed and approached police
- फोटो : सोशल मीड‌िया
धनघटा क्षेत्र के प्रजापतिपुर गांव निवासी इसरावती देवी(50) पत्नी रघुराई मिश्र का सोमवार सुबह कत्ल हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। तभी एक शख्स वहां पहुंचा और खुद को घटना का आरोपी बताते हुए सरेंडर कर दिया। 
विज्ञापन


 इसरावती गांव के उत्तर एक बाग में मकान बनवा कर रहती थीं। उनके घर के पास कोई और घर नहीं है। उनके पति समेत परिवार के अन्य लोग चंडीगढ़ रहते हैं, जबकि छोटा बेटा राकेश क्षेत्र में ही ट्रक चलाता है। सोमवार सुबह करीब नौ बजे गांव निवासी एक युवक उनके घर की ओर से दौड़ते हुए प्रजापतिपुर चौराहे पर पहुंचा और चिल्ला-चिल्ला कर स्वयं द्वारा इसरावती की हत्या की बात कहने लगा। कुछ देर बात एक छोटा बालक चौराहे पर इसरावती के मरा होने की बात कही। सूचना पर एएसपी, सीओ व एसओ पहुंचे।
विज्ञापन


तभी वहां एक शख्स ने खुद को हत्यारोपी बताते हुए खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। एसओ शहाबुददीन ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया गया है। मृतका के बेटे राकेश की तहरीर पर गांव निवासी जालंधर पुत्र मनिराम के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed