{"_id":"59304fb64f1c1bfb6ebdbd19","slug":"vdo-suspended1","type":"story","status":"publish","title_hn":"घपले का आरोपी ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घपले का आरोपी ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित
santkabirnagar
Updated Thu, 01 Jun 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। विकास खंड बेलहर के पकड़ी आराजी गांव में पक्के नाले को कच्चा दिखाकर घपला किए जाने के मामले के आरोपी ग्राम पंचायत अधिकारी को डीपीआरओ ने गुरुवार को निलंबित कर दिया। निलंबित ग्राम पंचायत अधिकारी को कार्यालय से संबद्ध करते हुए मामले की जांच सहायक विकास अधिकारी पंचायत बघौली रमेश चंद्र को सौंपी। डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी आनंद कुमार को पकड़ी आराजी में मनरेगा के तहत कराए गए कार्य में अनियमितता पाए जाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। मामले की जांच एडीओ पंचायत रमेशचंद को दी गई है। उन्हें एक पखवारे के भीतर जांच पूरी करके रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन