फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Uncle's death in a road accident

सड़क हादसे में चाचा की मौत

Thu, 11 Aug 2016 11:16 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Thu, 11 Aug 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Uncle's death in a road accident
पुलिस ने चालक को पिकअप के साथ कब्जे में लिया। - फोटो : अमर उजाला
राम जानकी मार्ग पर पौली ब्लॉक मुख्यालय के पास बृहस्पतिवार को पिकअप की चपेट में आने से  बाइक सवार चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजे समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी मलौली भेजवाया। वहीं पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पिकअप को कब्जे में ले लिया।  
विज्ञापन


बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के कनैलाखास गांव निवासी 34 वर्षीय गंगा प्रसाद की धनघटा थाना क्षेत्र के महेश्वरपुर गांव आए हुए थे। यहां चंद्रिका के घर उनकी ससुराल है। गंगा प्रसाद के साथ उनका भतीजा तुलसीराम (22) और पट्टीदार गंगाराम (52) भी ससुराल आए हुए थे। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को तीनों एक ही बाइक से अपने घर लौट रहे थे। वे लोग राम जानकी मार्ग पर पौली ब्लॉक गेट से आगे जैसे ही बढे़, उसी दौरान सामने से तेज गति से आ रही एक पिकअप ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बाइक सवार चाचा-भतीजा समेत तीनों घायल हो गए। हादसे को देखकर आसपास मौजूद लोग दौड़ कर मौके पर पहुंच गए। घायलों को उठाकर अस्पताल ले जाने की कोशिश में जुटे थे कि उसी बीच गंगा प्रसाद की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी मलौली भेजवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ एमपी चतुर्वेदी ने बताया कि पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया गया है। शव भी पुलिस  के कब्जे में है। पीड़ित के घरवालों की तरह से तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed