फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   two bikes collided, 4 injured

दो बाइक में आमने सामने टक्कर, चार घायल

Sun, 11 Feb 2018 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Feb 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
two bikes collided, 4 injured
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
हैंसर। धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर प्रजापतिपुर गांव के समीप रविवार की शाम दो बाइक के बीच हुई आमने सामने टक्कर में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी नाथनगर ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिए। दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाएं थे, वहीं एक बाइक पर दो महिला समेत तीन लोग सवार थे। 
विज्ञापन


 गोपीपुर गांव निवासी रामकृपाल यादव 70 वर्ष बाइक से बंडा बाजार की तरफ से आ रहे थे। जब वह अपने गांव की तरफ मुड़े तो मुखलिसपुर की ओर से आई बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक पर सवार लोग गिर कर घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसा होते ही तमाम लोग वहा पहुंच गए और एंबुलेंस को फोन करके सूचना दी। एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी नाथनगर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दूसरी बाइक पर सवार तीन लोगों का नाम पता अज्ञात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed