{"_id":"56fac9f74f1c1b2b55f00136","slug":"truck-driver-misbehave-to-sdm","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपजिलाधिकारी से ट्रक चालक ने की हाथापाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उपजिलाधिकारी से ट्रक चालक ने की हाथापाई
sant kabir nagar
Updated Wed, 30 Mar 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनघटा से होकर हैंसर मार्ग पर भाग रहे बालू लदे एक ट्रक का पीछा करके एसडीएम (उपजिलाधिकारी)ने मंगलवार को पकड़ लिया। एसडीएम से हाथापाई कर ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सका।
अंबेडकरनगर जिले में की जा रही बालू खनन अड्डे से बिड़हर घाट पुल के रास्ते होकर खलीलाबाद,बस्ती, गोरखपुर के लिए रोजाना बालू लदे ट्रक गुजरते हैँ। मंगलवार को एसडीएम ने उमरिया- धनघटा मार्ग पर बालू लदे एक ट्रक को रोकना चाहा तो चालक ने रफ्तार बढ़ा दी।
पीछा करके एसडीएम ने ट्रक को हैंसर मार्ग पर पकड़ लिया गया। एसडीएम हरीराम यादव ने बताया कि ट्रक चालक से जब पेपर की मांग की गई तो वह उलझ गया। चालक को ट्रक से नीचे उतारने की कोशिश में उन्हें चोट आई और शर्ट फट गई, लेकिन पकड़ ढीली नहीं होने दी। ट्रक को थाने ले जाने के लिए एसडीएम ने पुलिस को फोन किया लेकिन काफी देर तक पुलिस नही पहुंची तो खुद ट्रक को घुमवाकर थाने में खड़ा करवाया।
विज्ञापन
एसडीएम ने पुलिस वालों को ढिलाई पर हिदायत दी। इंस्पेक्टर आर डी मौर्य ने बताया कि कागजात न होने और ओवर लोड के मामले में ट्रक को एसडीएम के आदेश पर सीज कर दिया गया है, जबकि चालक को हिरासत में लिया गया है।