{"_id":"58ab31f14f1c1b0953b23757","slug":"troli-tractor-overturns-five-students-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से पांच छात्र घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से पांच छात्र घायल
Sant Kabir Nagar
Updated Mon, 20 Feb 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
चार घायलों को उपचार सेमरियावां सीएचसी में चल रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
दुधारा क्षेत्र के ग्राम पंचायत ऊंचहरा में कब्रिस्तान के सामने पुरवां मदरसे के 40 छात्रों को ले कर आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में पांच छात्र घायल हो गए। चार घायल छात्रों का सीएचसी सेमरियावां और गंभीर रूप से घायल एक छात्र का बस्ती जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
ग्राम पंचायत पुरवा स्थित मदरसा अरबिया के लगभग 40 से अधिक संख्या में छात्र सफियाबाद में एक कार्यक्रम में गए थे। ट्रैक्टर-ट्राली से वापस आते समय ऊंचहरा के पास ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे के पानी भरे गड्ढे में चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों ने छात्रों को गड्ढे से निकाला।
वहीं हादसे में मेराज अहमद (16)पुत्र अब्दुल कुद्दूस सिंहोरवा थाना दुधारा, इब्राहीम (15)पुत्र स्वर्गीय आशिक इलाही हडहा थाना दुधारा, मोहम्मद अनस (16) पुत्र रमजान ओडवारा थाना मुंडेरवा बस्ती एवं रिजवान पुत्र शौकत अली ऊंचहरा थाना दुधारा को सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल ऊंचहरा निवासी 12 वर्षीय मोहम्मद ईसा पुत्र तसद्दुक हुसैन को बस्ती जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा होने से बच गया। ग्रामीणों के अनुसार ड्राइवर ट्रैक्टर काफी तेजी के साथ चला रहा था। जिससे यह हादसा हुआ। गुस्साये ग्रामीणों ने ड्राइवर को पकड़ लिया और ट्रैक्टर-ट्राली के पहियों की हवा निकाल दी। हालांकि कुछ संभ्रांत लोगों के समझाने पर गुस्साए लोग मान गए।