{"_id":"5b0ee8944f1c1b986e8b5769","slug":"trader-drowned-in-ghaghara","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघरा नदी में डूबने से व्यापारी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घाघरा नदी में डूबने से व्यापारी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 May 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
डूबना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोसया। क्षेत्र के हड़िया माफी गांव निवासी तरबूज का व्यापारी बुधवार की दोपहर घाघरा नदी में डूब गया। थोड़ी देर में उसकी लाश बरामद हुई। परिवार वालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। हड़ियामाफी गांव के प्रधान सेराज अहमद ने बताया कि गांव के दशरथ निषाद (48) पुत्र घोल्लर निषाद तरबूज का व्यापार करते थे।
बुधवार की दोपहर वह घाघरा नदी के किनारे तरबूज खरीदने जा रहे थे। नदी के पहले छोर पर पानी कम होने के कारण लोग उसमें पैदल आते-जाते थे। दशरथ भी जा रहे थे कि अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नदी की गहराई में चले गए। नदी के पास खड़ा युवक उन्हें डूबते हुए देखा तो शोर मचाया। लोग दौड़कर आए और पानी में उनकी तलाश करने लगे। थोड़ी देर तलाश के बाद व्यापारी की लाश मिली। एसओ संतोष तिवारी ने इस तरह की किसी भी सूचना से इंकार किया है।