फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   tractor driver found dead

संदिग्ध हाल में ट्रैक्टर चालक का शव मिला

Wed, 29 Nov 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 29 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
tractor driver found dead
बस्ती जिले के कलवारी इलाके के महुआपार गांव निवासी मृतक नईम देखने के लिए लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
रोसया/हैंसर। धनघटा क्षेत्र के कुड़वा-पड़रिया मार्ग पर कुड़वा गांव के करीब बुधवार की सुबह संदिग्ध हाल में  ट्रैक्टर चालक का शव मिला। शव चादर से ढका था। उसके बगल में एक युवक बैठा था। उसने हादसे में मौत की जानकारी दी। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव की पहचान बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के महुआंपार कला निवासी ट्रैक्टर चालक 20 वर्षीय अकील अहमद पुत्र नईम के रूप में हुई। ट्रैक्टर चालक की मौत की वजह को लेकर कई तरह की चर्चा है। 
विज्ञापन


बस्ती जिले के कलावारी क्षेत्र के मुआपार कला गांव निवासी अकील अहमद और उसी गांव के प्रदीप पुत्र परशुराम ट्रैक्टर पर गंजी का बेहन लेने धनघटा क्षेत्र के मठिया गांव में आए थे। प्रदीप ने बताया कि वह और अकील पड़रिया गांव निवासी रिश्तेदार जितेंद्र के घर से खाना खाकर बाइक से मठिया गांव में ट्रैक्टर के पास जा रहे थे।
विज्ञापन


बाइक अकील चला रहा था। रात में करीब पौने ग्यारह बजे जब कुड़वा मोड़ पर पहुंचे तभी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे चली गई। हादसे में अकील को काफी चोटें आईं। डर वश उसके साथ पूरी रात वहीं पड़ा रहा। सुबह उसकी मौत हो गई। दूसरी तरफ छोटे भाई की असामयिक मौत से दहाड़े मार कर रो रहे जावेद ने कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना की सूचना पर पीड़ित परिजन धनघटा थाने पर पहुंचे और अंतिम संस्कार के लिए शव की मांग की। पुलिस ने इन्कार कर दिया। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि अकील के शरीर पर कहीं चोट नहीं दिख रही है। उसकी मौत संदिग्ध है। इसी वजह से पोस्ट मार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह का पता चलेगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ चर्चा है कि दोनों ने कच्ची शराब पी थी। कच्ची शराब के कारण  अकील की मौत हो सकती है। सच्चाई का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चल जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed