फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Three members of the gang stealing arrested

चोरी करने वाले गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

Sat, 04 May 2019 12:11 AM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 04 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
Three members of the gang stealing arrested
चोरी करने वाले गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस और स्वॉट टीम ने शुक्रवार को वाहनों का शीशा तोड़कर सामान चोरी करने वाले गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से काफी संख्या में चोरी के सामान बरामद हुए हैं। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया। 
विज्ञापन

एसपी आकाश तोमर ने बताया कि चार पहिया का शीशा और दोपहिया वाहनों की डिकी का लॉक तोड़कर चोरी की घटनाओं के पर्दाफाश के लिए सीओ सदर रमेश कुमार के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस और स्वॉट टीम को लगाया गया था। मुुखबिर की सूचना पर डीघा बाईपास से कोतवाल कुशलपाल सिंह और स्वॉट टीम प्रभारी करुणाकर पांडेय ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों की पहचान दिनेश परमेश नायडू,  गोविंदा परमेश नायडू निवासी देवलफल्ली थाना नवापूर जनपद नंदुरवार महाराष्ट्र, हाल पता कस्बा सहजनवां तहसील रोड गोरखपुर और कुलगम्मा नायडू पत्नी स्वर्गीय परमेश नारायण नायडू उर्फ परमशिवा पता देवलफल्ली थाना नवापूर जनपद नंदुरवार महाराष्ट्र के रूप में हुई। उनके पास से लैपटॉप, बैग, मोबाइल, चार्जर समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। तीनों ने पूछताछ में बताया कि उनका गिरोह मूलत: दक्षिण भारतीय है।  इस गिरोह में करीब 15-20 सदस्य हैं तथा वर्तमान में इनके दो ठिकानों (सहजनवां व फैजाबाद ) का पता चला है। इस गिरोह की महिला सदस्य एवं छोटे बच्चे मुख्य बाजार तथा बैंकों के आसपास भीख मांगते हुए ऐसे वाहनों की रेकी करते हैं जिसमें कोई कीमती सामान अथवा रुपये हों तथा वाहनों को चिह्नित कर दूसरे सदस्यों को बताते हैं, जो वाहनों के शीशे को तोड़कर उसमे रखे रुपये, बैग अथवा कीमती सामान चुरा लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed