फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Three liquor stores looted

शराब की तीन दुकानों में लूटपाट

Wed, 23 Mar 2016 06:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Wed, 23 Mar 2016 06:37 PM IST
विज्ञापन
Three liquor stores looted
असलहे के बल पर 81000 रुपये लूट लिए। - फोटो : फाइल फोटो
हैंसर  धनघटा क्षेत्र में मंगलवार रात बदमाशों ने उमरिया बाजार और पौली में स्थित अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकान के मुनीम से असलहे के बल पर 81000 रुपये लूट लिए। वारदात के बाद पीड़ितों ने 100 नंबर पर सूचना दी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। बाद में पीड़ितों ने थाने जाकर घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई।
विज्ञापन



उमरिया बाजार में अंग्रेजी और बीयर की दुकान अगल-बगल है। अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्स मैन दिवाकर सिंह ने बताया कि एक बाइक पर सवार हो कर तीन बदमाश आए और दुकान के अंदर घुस कर उनकी कनपटी पर असलहा सटा दिया। दूसरा बदमाश काउंटर में रखे 30000 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन


सके बाद बदमाश बगल में स्थित बीयर की दुकान में घुसे और मुनीम उमाशंकर से भी असलहे के बल पर 25000 रुपये लूट कर भाग निकले। मुनीम ने बताया कि बदमाशों की संख्या तीन थी। वहीं पौली प्रतिनिधि के अनुसार पौली में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर रात करीब 10 बजे दो बाइक पर सवार होकर पांच बदमाश पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां मौजूद सेल्स मैन वीरेंद्र यादव की कनपटी पर एक बदमाश ने पिस्टल सटा दी और दूसरे बदमाश ने काउंटर में रखे 26000 रुपये को लूट लिए। यहां से करीब 12500 रुपये की शराब भी बदमाश ले गए। घटना की सूचना पीड़ितों 100 नंबर पर दी। लेकिन पुलिस टीम के न पहुंचने पर पीड़ितों ने थाने पर जाकर सूचना दी गई। 



इसके बाद पुलिस टीम जांच में जुटी। इस संबंध में थानाध्यक्ष आर डी मौर्य ने बताया कि अभी किसी भी जगह से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रव
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed