{"_id":"58e685dd4f1c1b82575b59ff","slug":"thieves-discovered-two-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने दो घरों को खंगाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने दो घरों को खंगाला
Sant Kabir Nagar
Updated Thu, 06 Apr 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
chori
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के घोरखल और धनघटा क्षेत्र के मलौली में बुधवार की रात चोरों ने दो घरों को खंगाला। नगर के घोरखल में त्रिपुरारी तिवारी पुत्र कृष्ण कुमार तिवारी का मकान है। उनके मकान में ही धनघटा क्षेत्र के सेमरडाड़ी निवासी संतोष पांडेय पुत्र रामनरेश पांडेय किराएदार हैं। संतोष के बच्चे खलीलाबाद में पढ़ते हैं। मकान खाली पाकर बुधवार चोर घर ताला तोड़ कर अंदर घुस गए और चोरी की वारदात की।
गुरुवार को लोग घर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। एसआई श्रवण यादव ने बताया कि त्रिपुरारी तिवारी का परिवार कहीं बाहर गया था। जबकि बच्चों की छुट्टी होने की वजह से संतोष पांडेय का परिवार गांव चला गया था। पांच- छह दिन बाद लोग लौटे तो उन्हें चोरी की सूचना मिली। किराएदार संतोष के कमरे से गैस सिलेंडर, चूल्हा आदि सामान चोर उठा ले गए है। जबकि मकान मालिक त्रिपुरारी तिवारी के घर से जेवरात,कपड़ा और वर्तन आदि चोर चुरा ले गए। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हैंसर प्रतिनिधि के अनुसार धनघटा क्षेत्र के गलौली निवासी जयप्रकाश चतुर्वेदी पुत्र स्वर्गीय जनार्दन चतुर्वेदी ने बताया कि बुधवार की रात परिवार के लोग भोजन करने के बाद सो गए। सुबह जब परिवार के लोग घर के अंदर काम काज करने लगे तो पीछे की खिड़की खुली नजर आई और कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। घर में रखे गए दो बॉक्स को चोर उठाकर ले जाने के बाद उसे एक गेहूं के खेत में मिले। बॉक्स में 30,000 रुपये और करीब तीन लाख कीमत के जेवरात रखे गए थे, जिसे चोर उठा ले गए। एसओ जे एन तिवारी ने बताया कि इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश की जा रही है।