फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   theft in the adjoining madrasa

पुलिस चौकी के सटे मदरसे में चोरी

Mon, 20 May 2019 11:13 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 20 May 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
theft in the adjoining madrasa
पुलिस चौकी के सटे मदरसे में चोरी - फोटो : अमर उजाला
हैंसर(संतकबीरनगर)। रविवार की रात पौली पुलिस चौकी के करीब मदरसे में रविवार की रात चोरों ने हाथ साफ किया। इससे पुलिस की सक्रियता की भी पोल खोल दी। ताला तोड़कर मदरसे में हाथ साफ करने वाले चोरों ने कमरे को खंगाल कर सामान को तितर-बितर कर दिया। 
विज्ञापन

मदरसा बुस्तानुल उलूम और पौली में बनी पुलिस चौकी की दीवार सटी हुई है। पुलिस चौकी के रास्ते से भी लोग मदरसे पर आया-जाया करते हैं। प्रधानाचार्य मौलाना अब्दुल कलाम हम्माद मजाहरी का कहना है कि मदरसे के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था, जिसे तोड़कर चोर अंदर घुसे और कमरे में रखी आलममारी को तोड़ दिया।  सामान को तितर बितर कर दिया। नकदी समेत जेवर कपड़ा आदि सामान लेकर चले गए। पुलिस चौकी के बगल इतने इत्मिनान के साथ चोरी करना यह साबित करता है कि चोर बहुत ही निडर थे और दुस्साहस करके चोरी को अंजाम दिए। पौली में पुलिस चौकी के बगल हुई चोरी की घटना पर लोग पुलिस की मुस्तैदी और उसके कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाने लगे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed