फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The young men tried to rape of student

छात्रा से युवकों ने की दुष्कर्म की कोशिश

Wed, 30 Nov 2016 11:25 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Wed, 30 Nov 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
The young men tried to rape of student
कॉलेज से पढ़कर बुधवार को घर लौट रही बीए की छात्रा को दो बाइक सवार युवकों ने गन्ने के खेत में खींचकर दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर युवकों ने छात्रा को ब्लेड मारकर जख्मी कर दिया। हालांकि छात्रा के चिल्लाने पर आरोपी भाग निकले। इस संबंध में पीड़िता ने मां-बाप के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। 
विज्ञापन


19 वर्षीया छात्रा का आरोप है कि वह क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ती है। बुधवार को पढ़ने के लिए सुबह कॉलेज गई थी। पूर्वाह्न 11.30 पढ़कर वह घर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में बिना नंबर की बाइक से दो युवक वहां आए और उसे रोक लिया। आरोप था कि दोनों युवक उसे निकट के एक गन्ने के खेत में खसीटकर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की।
विज्ञापन


विरोध करने पर उस पर ब्लेड से प्रहार किया गया। इससे उसके बाएं हाथ पर तीन-चार जगह जख्म हो गए और हाथ से खून बहने लगा। कपड़े पर भी ब्लेड से वार किया गया। इस घटना पर वह जोर-जोर से चीखने लगी। हालांकि वहां कोई नहीं पहुंचा, लेकिन दोनों युवक बाइक लेकर भाग निकले। छात्रा ने युवकों की उम्र 19 से 22 वर्ष के बीच बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल कमला यादव ने बताया कि तहरीर मिली। केस दर्ज कर आरोपियों को चिह्नित कर जल्द पकड़ लिया जाएगा। इसके साथ ही अभियान चला कर स्कूल, कॉलेज के आसपास बेवजह घूमने वालों पर भी निगाह रखी जाएगी। जो पकड़े जाएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed