{"_id":"a16d61da737c230979bbc0600a9f6b0c","slug":"the-two-sides-went-on-to-paste-posters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर चस्पा करने को लेकर दो पक्ष भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोस्टर चस्पा करने को लेकर दो पक्ष भिड़े
ब्यूरो, अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Tue, 10 Nov 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्टर चस्पा करने के विवाद में मंगलवार को प्रधान पद के दो संभावित प्रत्याशियों व समर्थक भिड़ गए। जिससे महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। मामला महुली क्षेत्र के भगवानपुर पूर्वी गांव का है।
इस मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर जिला बदर घोषित अपराधी समेत 16 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। वहीं देर शाम पुलिस ने जिला बदर घोषित अपराधी संजय राय को गिरफ्तार कर लिया। वहीं घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
भगवानपुर पूर्वी गांव निवासी विजय शंकर पुत्र नागेंद्र पांडेय का आरोप है कि वह प्रधान पद के प्रत्याशी हैं। उनके सामने गांव के संजय राय पुत्र भगवान राय चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को उनके समर्थक और घर के लोग गांव में पोस्टर चस्पा रहे थे। इस दौरान जब वे लोग संजय राय के घर के सामने से गुजर रहे थे, कि संजय राय, शिवप्रकाश राय, बैजनाथ राय,धनंजय राय, अजय, आलोक व आनंद आदि ने लाठी, तमंचा और पिस्टल लेकर गाली देते हुए पोस्टर चिपका रहे लोगों को दौड़ा लिया। विरोध पर पीटने लगे।
जान बचाने के लिए वे लोग घर में घुसे, लेकिन विपक्षी भी घर में भी घुस आए और पीटने लगे। बचाव में आई चाची निर्मला पत्नी त्रियुगी, अभिषेक, दीपक पुत्रगण त्रियुगी को काफी चोटें लगी हैं। आरोप है कि गांव के लोगों के जुटने पर अपने मकान की छत पर चढ़कर संजय राय, धनंजय राय ने तमंचे और शिव प्रकाश राय ने पिस्टल से फायर भी किया।
100 नंबर पर सूचना दी गई। इसके बाद सीओ और एसओ मौके पर पहुंचे। संजय राय व धनंजय राय के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोप है कि संजय राय वर्तमान में जिलाबदर घोषित अपराधी भी हैं। विजयशंकर की तहरीर पर पुलिस ने संजय राय समेत आठ लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट और हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।
एसओ हंसल अंसारी ने बताया कि दोनों पक्ष के लोग प्रधान के प्रत्याशी है। पोस्टर चस्पा करने को लेकर विवाद हुआ है। एक पक्ष की तहरीर पर जिला बदर घोषित अपराधी संजय राय समेत आठ पर केस दर्ज किया गया है।
साथ ही संजय के भाई की तहरीर पर दूसरे पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। देर शाम संजय राय को गिरफ्तार कर लिया गया है।