{"_id":"5aa6bcca4f1c1b92778b51b4","slug":"the-schoolgirl-got-scared-the-stir-in-the-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूूल गया छात्र झुलसा, विभाग में मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूूल गया छात्र झुलसा, विभाग में मचा हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में घटना की जांच करते प्रभारी बीएसए।
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। मगहर के प्राथमिक विद्यालय काजीपुर में कक्षा चार में पढ़ने वाले छात्र का चेहरा सोमवार को झुलस गया। घरवाले उसे जिला अस्पताल लाए। घटना की सूचना मिलते ही बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर प्रभारी बीएसए और कोतवाल पहुंचे और घरवालों का बयान लिया।
प्राथमिक विद्यालय काजीपुर में पढ़ने वाले कक्षा चार के छात्र प्रभात के पिता कमलेश ने बताया कि दिन में उनका बेटा दौड़ते हुए घर आया और कहा कि वह अब नहीं बचेगा। इतना सुनते ही घर में कोहराम मच गया। चेहरा देखा तो वह बुरी तरह से झुलसा था। बेटे को तत्काल जिला अस्पताल पहुुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। कमलेश ने बताया कि उनका बेटा कैसे जला यह पता नहीं चल पा रहा है। विद्यालय में भी लापरवाही हो रही है। घटना की सूचना पर प्रभारी बीएसए अजय कुमार तिवारी और जिला समन्यवक एमडीएम धीरेंद्र प्रताप चंद जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी परिजनों से ली। प्रभारी बीएसए ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। विद्यालय पर तैनात सहायक अध्यापक अरुणा देवी ने बताया कि इंटरवल के बाद प्रभात के साथ एक अन्य छात्र विद्यालय की चहारदीवारी फांद कर बाहर चले गए थे। विद्यालय में यह घटना नहीं घटी है। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि विद्यालय में घटना नहीं हुई है। बाहर पटाखा जलाने के दौरान छात्र जला है।