{"_id":"583c72f84f1c1bb61fde5803","slug":"the-police-team-from-the-pick-up-tried-to-crush","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीम को पिकअप से कुचलने की कोशिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस टीम को पिकअप से कुचलने की कोशिश
Sant Kabir Nagar
Updated Mon, 28 Nov 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेमा रहमत चौराहे के पास सोमवार अलसुबह गोवंशीय पशुओं से भरी एक पिकअप को जब पुलिस टीम ने रोकने की कोशिश की तो तस्करों ने टीम को कुचलने की कोशिश की। इस संबंध में दो तस्करों पर हत्या के प्रयास, 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
कांटे प्रतिनिधि के अनुसार चौकी प्रभारी राम भवन यादव ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली के कुछ तस्कर गोकशी के लिए पिकअप में गोवंशीय पशुओं को लादकर टेमा के रास्ते कहीं ले जा रहे हैं। इसके बाद एसआई देवेंद्र सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ टेमा रहमत चौराहे पर घेरेबंदी करके पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाया तेज गति से पुलिस टीम पर पिकअप चढ़ाने का प्रयास कर भागने की कोशिश की। इस पर टीम के सदस्यों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई।
बाद में जब पुलिस टीम ने पीछा करने की कोशिश की तो तस्कर पिकअप और बाइक छोड़कर कोहरे का लाभ उठाते हुए भाग निकले। पिकअप में दो बैल, चार बछड़े और दो गाय लदी थी। पिकअप की तलाशी ली गई तो एक मोबाइल भी बरामद हुआ। जांच में पता चला कि बरामद पिकअप और बाइक महुली क्षेत्र की है। करम हुसैन और शमशेर नाम के दो तस्करों को चिह्नित करते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्द ही तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा