फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The body of the newborn was scraped at the CHC campus

सीएचसी परिसर में नवजात का शव कुत्तों ने नोच डाला

Mon, 25 Mar 2019 11:04 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 25 Mar 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
The body of the newborn was scraped at the CHC campus
सीएचसी परिसर में नवजात का शव कुत्तों ने नोच डाला - फोटो : अमर उजाला
मेंहदावल(संतकबीरनगर)।  सीएचसी परिसर में सोमवार  सुबह नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव को कुत्तों ने कई जगह से नोच डाला था। इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जताई जा रही है कि नवजात की मौत होने पर किसी ने शव अस्पताल परिसर के पास फेंक दिया होगा।
विज्ञापन

सीएचसी कस्बे के बीच में है। अस्पताल परिसर में रहने वाले एक चिकित्सक के आवास के पास सुबह करीब पांच बजे नवजात का शव देखकर भीड़ जुटने लगी। शव के हाथ और पैर को कुत्तों ने कई जगह से नोच डाला था। मामले की जानकारी सीएचसी अधीक्षक डॉ. मोहन झा को दी गई। मेंहदावल पुलिस और एसडीएम प्रेमप्रकाश अंजोर को भी अवगत कराया गया। कुछ ही देर में सिटी इंचार्ज राधेश्याम मौके पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल शुरू हुई। रात में अस्पताल में तीन गर्भवती महिलाओं का प्रसव हुआ था। तीनों जच्चा-बच्चा ठीक हैं। कस्बे के निजी अस्पतालों में भी पता कराया गया, लेकिन कहीं नवजात के लापता होने की जानकारी नहीं मिली। इसके बाद सिटी इंचार्ज ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मोहन झा का कहना है कि सुबह करीब पांच बजे कर्मचारी की तरफ से अस्पताल परिसर में नवजात का शव पड़ा होने की सूचना मिली। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के जरिए मेमो से पुलिस को सूचना भेजी गई। एसओ कपिलमुनि सिंह ने बताया कि सीएचसी परिसर में नवजात के शव होने की सूचना मिलने पर मौके की जांच की गई। शव के कुछ अंगों को जानवरों ने नोच दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर स्थिति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed