{"_id":"5a72049d4f1c1b05738b4b73","slug":"tempo-driver-dead-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में टेंपो चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में टेंपो चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
बरदहिया के पास हुए हादसे में मृतक के परिजन पीएम हाउस पर पहुंचे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। शहर के बरईटोला मोहल्ले के सामने हाईवे पर मंगलवार की रात हुए हादसे में टेंपो चालक की मौत हो गई। अनियंत्रित होकर टेंपो डिवाइडर से टकरा जाने से हादसा हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को सूचना पर चालक के परिजन और रिश्तेदार भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
बरदहिया चौकी इंचार्ज बलराम पांडेय ने बताया कि रात 11 बजे के करीब हादसे की सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल भेजवाए। देखते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक के पास से मिले मोबाइल फोन से बात करने पर उसकी पहचान गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र के भिउरी गांव निवासी सुरेश प्रसाद पुत्र राजेंद्र प्रसाद के रूप में हुई।
सूचना के बाद चालक के भाई रमेश गांव के कुछ लोगों और रिश्तेदारों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। घर वालों ने बताया कि सुरेश टेंपो चलाते थे। मंगलवार की रात गोरखपुर के एक शराब की दुकान के मुनीम ने खलीलाबाद ले जाने के लिए टेंपो बुक किया था।
विज्ञापन
हादसा कैसे हो गया लोगों के समझ में नहीं आ रहा है। घटना को लेकर लोग तमाम तरह की आशंका जता रहे हैं। चालक की पत्नी और घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।