फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Teenager dies in questionable circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत

Thu, 20 Jun 2019 11:40 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 20 Jun 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies in questionable circumstances
डेमो - फोटो : डेमो

विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर से सटे गौसपुर गांव में किराए के मकान में रहने वाले एक व्यक्ति की 14 वर्षीय पुत्री बृहस्पतिवार की देर शाम कमरे में फंदे से लटकती मिली। घरवालों ने फाटक तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा और जिला अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 खलीलाबाद कोतवाली के गांव ककरहिया निवासी प्रमोद दूबे गन्ना समिति में कर्मचारी हैं। पत्नी कुसुम दूबे भी खलीलाबाद शहर के औद्योगिक नगर स्थित एक फैक्ट्री में काम करती हैं। परिवार शहर से सटे गौसपुर ग्राम पंचायत में किराए के मकान में रहता है। बृहस्पतिवार को 14 वर्षीय बेटी अंतिका उर्फ प्रिया गांव से यहां आई थी। शाम को प्रमोद घर का सामान लेने मनियरा गए थे, जबकि पत्नी फैक्ट्री गई थीं। घर में प्रिया अकेली थी। प्रमोद के अनुसार करीब छह बजे जब वे  वापस आए तो कुंडी अंदर से बंद थी। बेटी को आवाज लगाने पर उत्तर नहीं मिला तो बगल की खिड़की से अंदर झांकने पर वह फंदे से लटकती दिखी। इसकी सूचना घर और अगल-बगल के लोगों को दी। कुछ ही देर में गौसपुर चौकी इंचार्ज भी मौके पर पहुंचे। फाटक तोड़कर प्रिया को फंदे से उतारा गया और जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज दयानाथ राम का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घर और पड़ोस के लोगों से मामले की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed