फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   teen age girl hanging in her room

हाईस्कूल की छात्रा ने की आत्महत्या

Sun, 25 Feb 2018 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 25 Feb 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
teen age girl hanging in her room
पत्नी का कत्ल करके लगा लिया फंदा
कांटे। कोतवाली क्षेत्र के टेमारहमत गांव में रविवार की शाम हाईस्कूल की छात्रा ने कमरा बंद कर दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटक कर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फाटक तोड़वा कर शव नीचे उतरवाया। परिजन घटना की वजह साफ नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


सिर्फ पुलिस इतना बता रही हैं कि युवती अपने रिश्तेदारी के एक युवक से कुछ दिन पहले शादी करने की इच्छा घर वालों से जाहिर की थी तो परिजन लड़के वालों से बातचीत भी कर ली थी। लड़के वाले एक साल बाद शादी करने पर राजी हुए थे।
विज्ञापन


टेमारहमत की 18 वर्षीय नाजिया खातून पुत्री अलीरजा हाईस्कूल की छात्रा थी। 23 फरवरी को उसका आखिरी पेपर था। रविवार दोपहर बाद नाजिया अपने कमरे में गई और अंदर से फाटक बंद कर ली। घर वालों ने समझा कि वह सो रही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम चार बजे तक जब कमरे से बाहर नहीं निकली तो दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई। जब कमरा नहीं खुला तो अनहोनी की आशंका में घबड़ा गए। इसी बीच किसी ने डायल 100 पर सूचना दे दी। थोड़ी ही देर में कांटे चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने गांव वालों के सहयोग से कमरे का फाटक तोड़वाया। दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकते शव को पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। 

अलीरजा ने बताया कि नाजिया खातून चार भाई और दो बहनों में सबसे छोटी थी। घर में वह सबसे होनहार थी। घरेलू काम-काज से पढ़ाई-लिखाई में तेज थी। दुलारी बेटी ने आत्म हत्या जैसा आत्मघाती कदम क्यो उठाई समझ में नहीं आ रहा है। घर के लोग घटना से गमगीन थे।


चौकी इंचार्ज रामानंद भारती ने बताया कि पूछताछ में घर वालों ने जानकारी दी है कि कुछ दिन पहले नाजिया ने रिश्तेदारी के युवक से शादी की इच्छा जाहिर की थी। वह युवक रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता है। युवक की मां अभी दो दिन पहले आई थी और एक साल बाद शादी करने की रजामंदी भी जाहिर की थी। वैसे छात्रा के आत्महत्या की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed