फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   son attack on father from tomahawk

कुल्हाड़ी से पिता पर प्रहार, घायल

Sun, 25 Oct 2015 08:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हैंसर
अमर उजाला ब्यूरो/हैंसर Updated Sun, 25 Oct 2015 08:45 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के बंडा बाजार में शनिवार की रात सोते समय सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी रामश्री पर उनके बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। पिता द्वारा शोर मचाए जाने पर जब तक अगल-बगल के लोग पहुंचे तब तक हमलावर बेटा भाग निकला।
विज्ञापन

घायल को लोग निकट के अस्पताल ले जाया गया। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर थाने ले गई। पुलिस इस मामले में बेटे पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

बंडा बाजार निवासी एवं सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी रामश्री का आरोप था कि उनका छोटा बेटा सुनील शराब पीने का आदी है।
वह किराने की दुकान भी चलाता था, जो शराब पीने की लत के कारण बिखर गई। इस समय भी वह रुपये की मांग कर रहा था। आरोप था कि वह शनिवार की रात खाना खाने के बाद सोए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में करीब एक बजे बेटा सुनील उनके पास पहुंचा और कुल्हाड़ी से उन्हें जान से मारने की नीयत से सिर और गले पर प्रहार कर घायल कर दिया।
उनके द्वारा शोर मचाए जाने पर पास पड़ोस के लोग पहुंचे तो उसके पहले वह भाग निकला। गंभीर रुप से घायल रामश्री को अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सुनील को पकड़ कर थाने लाई । थानाध्यक्ष ब्रजेश सिंह यादव ने बताया कि इस मामले में आरोपी सुनील के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज करते हुए उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed