{"_id":"5aba849d4f1c1b242e8b4a1b","slug":"snatched-1-60-lac","type":"story","status":"publish","title_hn":"फल विक्रेता के मुनीम से 1.60 लाख की छिनैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फल विक्रेता के मुनीम से 1.60 लाख की छिनैती
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
अंसार टोले के समीप पीड़ित मुनीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। मंगलवार को गोरखपुर के फल विक्रेता के मुनीम से बकाया वसूल कर मेंहदावल बाईपास की तरफ जाते समय बदमाशों ने अंसार टोला के पास 1.60 लाख रुपये छीन लिया। वारदात के बाद बदमाश पैदल ही भाग निकले। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। वैसे पुलिस प्रथम दृष्टया घटना को संदिग्ध मान कर रही है।
गोरखपुर के विजय नगर सिंधी कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय टीकम दास ने बताया कि उनके भांजे नरेश कुमार, गौरीशंकर फल के कारोबारी हैं। भांजे की दुकान पर ही वह मुनीम का काम करते हैं। मंगलवार को खलीलाबाद में बकाए की वसूूूली करने आए थे। दोपहर करीब 12 बजे बकाया वसूल कर गोरखपुर जाने के लिए पैदल ही मेंहदावल बाईपास की ओर जा रहे थे।
अंसार टोला के पास दो युवकों ने उन्हें जबरिया हाथ पकड़ कर मदरसे की ओर खींच ले गए। आरोप है कि दोनों बदमाशों ने उनके पास से 1.60 लाख रुपये छीन लिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। बाद में सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू की। फल विक्रेता गौरीशंकर भी खलीलाबाद पहुंच गए और पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घटना स्थल के पास भीड़ भाड़ रहती है। मुख्य सड़क से अंसार टोले में स्थित मदरसे की गली की ओर ले जाते समय पीड़ित ने शोर नहीं मचाया। यदि ऐसा किया गया तो मौके पर भीड़ जुट जाती। ऐसे में प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। वैसे मामले की जांच की जा रही है।