फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   secretary beaten in room

सचिव को कमरे में बंद करके पीटा

Sun, 06 Dec 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर Updated Sun, 06 Dec 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
रविवार को बखिरा क्षेत्र के शिवापार बकहा में स्थित साधन सहकारी समिति के सचिव को कुछ लोगों ने कमरे में बंद करके पीटा। डीएपी खाद उपलब्ध नहीं होने से सचिव और कुछ लोगों में कहासुनी हुई । इसके बाद विवाद बढ़ गया। सचिव ने मारने-पीटने के अलावा 75 हजार रुपये छीन ले जाने का भी आरोप मढ़ा है।
विज्ञापन

खबर पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन तब तक हमलावर भागने में सफल हो गए थे। साधन सहकारी समिति शिवापार बकहा में तैनात सचिव घनश्याम श्रीवास्तव का आरोप था कि वह केंद्र पर मौजूद थे और किसानों को उर्वरक दे रहे थे। उसी दौरान भवानीगाड़ा गांव के चार- पांच लोग केंद्र पर पहुंचे और डीएपी उर्वरक मांगे। सिर्फ यूरिया केंद्र पर उपलब्ध होने की जैसे ही लोगों को जानकारी दी तो लोग भडक गए और डीएपी मांगने लगे। आरोप था कि लोग गाली गलौज देेेते हुए कमरे में उसे बंद करके मारा-पीटा और बिक्री के 75 हजार रुपये छीन लिए। घटना के बाद कुछ लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किए तब जाकर मारने-पीटने वाले लोग भागे। घटना की सूचना डीएम के अलावा बखिरा पुलिस को दिया।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में लोगों से पूछताछ की, लेकिन हमलावर भागने में सफल हो गए थे। एसएसआई  बसंत लाल ने बताया कि सचिव को मारने-पीटने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। अभी तहरीर नहीं मिली है। जैसे ही तहरीर मिलेगी, वैसे ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed