{"_id":"5afdc4d74f1c1bdc408b6099","slug":"rape-with-blind-girl-in-santkabirnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 May 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
girl rape
रोसया/पौली। घर के दरवाजे पर सोई नेत्र दिव्यांग किशोरी को उठा ले गया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुष्कर्म किया। घटना की रात आई आंधी के दौरान बिस्तर पर बेटी को न पाकर मां ने तलाश की तो घर के बगल खेत में बिलख रही खून से लथपथ बेटी को बिलखता देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
दो दिन तक चुप रहने के बाद बुधवार की शाम को पीड़ित मां ने पुलिस को तहरीर दी। उसके बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। 13 मई की रात 14 वर्षीय नेत्र दिव्यांग किशोरी घर के बाहर सोई हुई थी। थोड़ी दूर पर परिवार के अन्य लोग भी सोए थे। रात में ही आंधी-बारिश शुरू हो गई तो मां उठी और बेटी को बिस्तर पर न देख कर अवाक रह गई।
तलाश के दौरान वह घर के बगल में स्थित खेत में नग्न हाल में खून से लथपथ होकर बिलख रही थी। बेटी के मुंह में कपड़ा ठुसा देखकर मां सहम गई। बेटी को लेकर घर पहुंची। पीड़ित की मां ने बताया कि डर की वजह से दो दिन तक वह चुप रही, लेकिन बेटी की हालत देख कर दोषी को सजा दिलाने की ठान ली और बुधवार की शाम थाने गई। आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
एसओ संतोष तिवारी ने बताया कि कि आरोपी साहबराम यादव के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी गई है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी ने जघन्य अपराध किया है। उसके खिलाफ एनएसए की कार्रवाई भी कराई जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है।