फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   purchasing from medaiator, centre seal

बिचौलियों से हो रही थी खरीद, क्रय केंद्र सील 

Sun, 08 Apr 2018 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 Apr 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
purchasing from medaiator, centre seal
बेलवा सेंगर चौराहे पर गेहूं क्रय केंद्र की जांच के बाद एसडीएम ने केंद्र को सील कर दिया। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। एसडीएम मेंहदावल ने रविवार को बेलवासेंगर गेहूं क्रय केंद्र पर छापेमारी की। बंदी के दिन भी क्रय केंद्र का खुला होना और खरीद किया जाना नियम विरुद्ध मिला। किसानों से गेहूं न खरीद कर बिचौलियों से खरीद किए जाने की बात बताते हुए एसडीएम ने गोदाम को सील करा दिया। इसके साथ ही मामले की जांच के लिए डिप्टीआरएमओ को जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया।  
विज्ञापन


एसडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी ने बताया कि रविवार के दिन गेहूं क्रय बंद रहने और खरीद नहीं किए जाने का निर्देश है। बावजूद इसके, क्षेत्र के बेलवा सेंगर में पीसीएफ का क्रय केंद्र जांच में खुला मिला। केंद्र प्रभारी अजीत गुप्ता गेहूं की खरीद कर रहे थे। पूछताछ में 14-15 किसानों से 1000 क्विंटल गेहूं की खरीद कर लेने की जानकारी दी।
विज्ञापन


लेकिन उनका रिकॉर्ड दुरुस्त नहीं था। जो गेहूं खरीद हुआ है, उसका पेमेंट भी नहीं हुआ है। जांच में प्रथम दृष्टया किसानों से खरीद न करके बिचौलियों से गेहूं खरीदने की बात सामने आई है। जिसकी वजह से गेहूं क्रय केंद्र के गोदाम को सील कर दिया। मामले की जांच के लिए डिप्टी आरएमओ और पीसीएफ के जिला प्रभारी को निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में जो भी गेहूं क्रय केंद्र खुले हैं, उनके प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि नियमानुसार किसानों से ही गेहूं की खरीद करें। यदि जांच में बिचौलियों से गेहूं खरीद की बात सामने आई तो कार्रवाई अवश्य होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed