फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police were accused of rape to Mumbai

दुष्कर्म के आरोपी को मुंबई ले गई पुलिस

Wed, 06 Jan 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला/संतकबीरनगर
अमर उजाला/संतकबीरनगर Updated Wed, 06 Jan 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मुंबई पुलिस ने बखिरा पुलिस के सहयोग से मंगलवार को क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले और महिला से दुष्कर्म और उसकी बेटी की अश्लील वीडियो क्लिप बनाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को    गिरफ्तार किया। मुंबई पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को लेकर चली गई।
विज्ञापन


एसओ बखिरा शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि क्षेत्र के मलिकजोत गांव का निवासी रियाज  कुछ माह पहले मुंबई कमाने गया था। मुंबई में वह अपनी बहन के घर पर रहता था। उसी बीच बहन के पड़ोस में रहने वाली एक महिला से उसने पहले नजदीकियां बढ़ाईं। आरोप के अनुसार बाद में उसने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


आरोप यह भी था कि पीड़ित महिला की 13 साल की बेटी के साथ भी आरोपी युवक ने बदसलूकी की और उसकी अश्लील वीडियो क्लिप बनाई। मुंबई के देवनार थाने में आरोपी रियाज के खिलाफ दुष्कर्म,     पॉक्सो एक्ट, मैजिक रोमानिया एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी मुंबई में पकड़े जाने के डर से भाग कर गांव चला आया था। मुंबई से आए एसआई मोहिते जिले की पुलिस को जानकारी दी और आरोपी की गिरफ्तारी में मदद मांगी। आगे बताया कि मुंबई पुलिस और बखिरा पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी रियाज को गिरफ्तार किया।


पूछताछ में आरोपी ने पूरे मामले की जानकारी दी। आरोपी के पास से बरामद मोबाइल फोन में अश्लील वीडियो क्लिप मिली। उसके वारदात करने के दुस्साहस को सुनकर और अश्लील क्लिप देखकर पुलिस भी दंग रह गई। आगे बताया कि  मुंबई पुलिस ट्रांजिट रिमांड लेकर आरोपी को चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed