फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police catched 200 liters unauthorized wine

200 लीटर कच्ची शराब बरामद

Sat, 24 Oct 2015 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर Updated Sat, 24 Oct 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली पुलिस को जूरी गांव में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने गांव में एक व्यक्ति के घर छापा मारकर 200 लीटर कच्ची शराब बरामद किया है।
इस दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में लहन व शराब बनाने का उपकरण नष्ट किया। हालांकि शराब कारोबारी मौका देखकर फरार हो गए। पुलिस ने पांच लोगों पर आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाल बब्बन यादव अपनी टीम के साथ किसी अन्य मामले में दबिश पर गए थे। इसी बीच सूचना मिली कि जूरी गांव में अवैध शराब बनाई जा रही है।
इसके बाद पुलिस टीम ने एक व्यक्ति के घर छापा मारा। पुलिस को देखकर मौके से पांच लोग फरार हो गए। मौके पर पुलिस ने लहन व शराब बनाने का उपकरण बरामद किया।
कोतवाल ने बताया कि आग जलाकर शराब बनाई जा रही थी। मौके पर महुआ, चावल और अन्य सामान मिला है। जबकि दो ड्रमों में 40 लीटर तथा एक गैलन में 20 लीटर व दूसरे गैलन में 25 लीटर कच्ची शराब पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य गैलनों में भी शराब मिली। उन्होंने बताया कि कुल 200 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की हुई और बाद में भागने वालों की पहचान की गई, जिसमें हरिशचंद, हरीप्रसाद उर्फ मकोई, अनिरुद्ध, कमलेश, महादेव निवासी जूरी के रूप में हुई है।
इनके विरुद्ध आबकरी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed