फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Pipe broken, chopped on crossing from truck collision

ट्रक टकराने से क्रासिंग पर लगी पाइट टूटी, लगा जाम

Thu, 31 Jan 2019 12:21 AM IST
राकेश पांडेय संत कबीरनगर (ब्यूरो)
संत कबीरनगर (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 31 Jan 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Pipe broken, chopped on crossing from truck collision
ट्रक टकराने से क्रासिंग पर लगी पाइट टूटी, लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। शहर के तितौवा रेलवे क्रासिंग पर आवागमन रोकने के लिए लगाई गई लोहे की पाइप बुधवार को एक ट्रक की टक्कर से टूट गई। जिस दौरान यह घटना हुई, उस वक्त ट्रेन आने की सूचना पर रेलवे क्रासिंग बंद था। गेटमैन की सूचना पर पहुंचे आरपीएफ के सिपाहियों ने आवागमन रोक कर ट्रेन को पार कराया। इसके बाद देर शाम तक क्षतिग्रस्त पाइप को ठीक कराया गया। 
विज्ञापन


 उधर, तितौवा रेलवे क्रासिंग पर हुए हादसे के चलते कुछ देर तक वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। लोग ओवरब्रिज पार करके दूसरे रास्ते से स्टेशन की तरफ गए। तितौवा क्रासिंग पर वाहनों की आवाजाही रुकने से कुछ देर तक रेलवे क्रासिंग और आसपास के मार्गों पर जाम लगा रहा।  खलीलाबाद आरपीएफ चौकी इंचार्ज श्यामराज ने बताया कि लखनऊ-गोरखपुर रेल मार्ग के गेट संख्या 180 (तितौवा रेलवे क्रासिंग) को दोपहर सवा दो बजे ट्रेन आने की सूचना पर बंद किया गया था। उसी वक्त उस्का कला जा रहा एक ट्रक बंद समपार फाटक के पाइप से टकरा गया। इस टक्कर के चलते पाइप क्षतिग्रस्त हो गई। गेटमैन ने तुरंत हादसे की सूचना खलीलाबाद के स्टेशन मास्टर राममिलन मौर्या को दी।स्टेशन मास्टर के निर्देश पर पहुंचे आरपीएफ चौकी इंचार्ज श्यामराज, हेड कांस्टेबल रत्नाकर, कौशल कुमार सिंह, विरेंद्र पांडेय, रामशेष यादव आदि ने चेन लगाकर एक तरफ का आवागमन रोका। ट्रक व चालक को हिरासत में ले लिया गया। बाद में पहुंचे रेल कर्मियों ने क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत शुरू कर दी। इस दौरान इस रूट से गुजरने वाली बांद्रा, सत्याग्रह व गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन को आरपीएफ की निगरानी में क्रासिंग पार कराया गया। स्टेशन मास्टर राम मिलन मौर्या ने बताया कि इस दौरान ट्रेनों का आवागमन प्रभावित नहीं रहा लेकिन ट्रेनों को सुरक्षा उपायों के साथ क्रासिंग पार कराया गया। देर शाम समपार फाटक को दुरुस्त करा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed