{"_id":"56facb474f1c1be44af0055c","slug":"people-surrunded-sdm","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन वितरण में गड़बड़ी पर एसडीएम को घेरा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राशन वितरण में गड़बड़ी पर एसडीएम को घेरा
sant kabir nagar
Updated Wed, 30 Mar 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
कोटेदार के विरोध में एसडीएम कार्यालय पर धरना देते तिलजा गांव के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर में राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायतों लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला सेमरियावां विकास खंड के ग्राम पंचायत तिलजा का है। मंगलवार को बड़ी संख्या में गांव के लोगों ने एसडीएस सदर का घेराव किया। इसी बीच ग्राम पंचायत ढोढई के ग्रामीणों ने भी एसडीएम कार्यालय प्रदर्शन किया और राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। दोनों मामलों में एसडीएम ने जांच कराने की बात कही, तब जाकर ग्रामीण माने।
सेमरियावां विकास खंड के तिलजा गांव के लोग पूर्वाह्न करीब 11 बजे जिला पूर्ति कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद ग्रामीण उपजिलाधिकारी सदर के कार्यालय पर पहुंच गए और घेराव शुरू किया। काफी देर तक लोग एसडीएम कार्यालय पर हंगामा करते रहे। इस दौरान ग्राम प्रधान खुदैजतुल अजरा व इनामुल्लाह कुरैशी ने राशन वितरण में गड़बड़ी का आरोप लगाया।
कहा कि कोटेदार मनमाने ढंग से खाद्यान्न का वितरण कर रहा है। बीपीएल कार्ड धारकों को भी खाद्यान्न नहीं मिल रहा है। त्योहारों में भी चीनी का वितरण नहीं हुआ। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि चार पोखरों की नीलामी की तिथि गोपनीय रूप से निर्धारित कर दी गई। इसकी भी जांच की मांग की। चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
घेराव में अहमर जहीर, मोहम्मद जमाल, नफीस अहमद, अतीकुर्रहमान, फजलुर्रहमान, मंशाउल हक, फखरूल इस्लाम, मेराज अहमद, नेहाल अहमद, जरजैस अहमद, रोहित कुमार, राधेश्याम, मुस्तकीन, जयकरन, मुमुताज अहमद आदि शामिल रहे।
दूसरी तरफ इसी ब्लाक के ढोढई के ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि राशन वितरण में धांधली की जा रही है। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान से मिलीभगत कर चहेतों व कुछ अन्य लोगों का राशन कार्ड बनवाकर दिया जा रहा है।
जबकि पात्र अब भी राशन के लिए भटक रहे हैं। इस दौरान रामहित, रामलौट चौधरी, राम बेलास, जितेंद्र सिंह, राम प्रकाश, राम सकल, शोभादेवी, रामचेत, पंकज चौधरी, अंकुर यादव, शीला देवी आदि उपस्थित रहे।