{"_id":"5aeb520c4f1c1b63098b7d16","slug":"parents-refused-to-medical-checking-of-rape-victim","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों ने गैंगरेप की पीड़िता का मेडिकल कराने से किया इंकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिजनों ने गैंगरेप की पीड़िता का मेडिकल कराने से किया इंकार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 May 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
rape victim
बखिरा। तीन दिन पूर्व क्षेत्र के कम्हरिया गांव के नहर के पास हुए गैंगरेप के मामले में पीड़िता के परिजनों ने उसका मेडिकल परीक्षण कराने से इंकार कर दिया है। आरोपी जीप-चालक और खलासी पुलिस की हिरासत में हैं। अब पीड़िता के बयान पर मुकदमे की मजबूती टिकी हुई है।
कम्हरिया गांव के अहमद अली की तहरीर पर गैंपरेप का मुकदमा दर्ज कर काफी मशक्कत के बाद आरोपी जीप चालक कोइल और खलासी अफसर अली को हिरासत में ले लिया था। तहरीर के मुताबिक, सोमवार की शाम सिद्धार्थनगर जिले की 25 वर्षीय महिला को बेलौहा से जीप में बैठाकर आरोपी नंदौर ले आए। वहां अन्य सवारियों को उतारने के बाद दोनों ने शराब पी।
उसके बाद महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला बदहवाश हाल में मिली और फिर सामान्य होने के बाद घटना की जानकारी दी। पीड़ित महिला का पता ढूंढने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। पुलिस की जांच पड़ताल में पीड़िता सिद्धार्थनगर जिले के गोल्हौरा क्षेत्र की निवासी निकली।
विज्ञापन
एसओ रामसमुझ प्रभाकर ने बताया कि बुधवार को पीड़ित महिला के परिजन बखिरा थाने में आए। गए। मामले से अवगत होने के बाद महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला कांस्टेबल के साथ जिला अस्पताल भेजा गया।
महिला डॉक्टर ने प्रारंभिक जांच शुरू की, लेकिन उसी बीच पीड़िता के परिजनों ने मेडिकल परीक्षण कराने से मना कर दिया। वैसे दोनों आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं। जबकि पीड़ित महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। पीड़िता का कोर्ट में बयान कराया जाएगा। उसके बाद जैसी स्थिति होगी, आगे की कार्रवाई की जाएगी।