{"_id":"5af882af4f1c1be4408b501a","slug":"one-dead-and-8-injured-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की चपेट में आने से युवक की मौत, आठ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो की चपेट में आने से युवक की मौत, आठ घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 May 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास पर हादसे के बाद जिला अस्पताल में लोगों की भीड़ लगी रही।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। शहर के मेंहदावल बाईपास पर रविवार को दोपहर में सड़क के किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे कुछ लोगों को तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और मां-बेटे, बेटी समेत आठ लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
लोगों ने एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया,जहां डॉक्टरों ने एक युवक को देखते ही मृत घोषित कर दिया, जबकि पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
दोपहर ढाई बजे के करीब मेंहदावल बाईपास के टैक्सी स्टैँड पर कुछ लोग बखिरा की तरफ जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे।
उसी दौरान एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े कुछ लोगों को रौंदते हुए एक ई रिक्शा को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में चार लोग तो बोलेरो के पहिए के नीचे आ गए, जबकि पांच लोग घायल होकर सड़क पर तड़फ रहे थे। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। उसके बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन
जहां डॉक्टरों ने देखते ही 28 वर्षीय श्यामू प्रजापति पुत्र रामरतन निवासी कोईरी पुरवा खलीलाबाद को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल बखिरा निवासी 48 वर्षीय लाल सिंह पुत्र तीरथ सिंह, नसीबुन्निशा पत्नी सेराज अहमद (40), उसके 10 वर्षीय बेटे सरफराज, पांच वर्षीय बेटी इसरा खातून, छह वर्षीय हफ्सा खातून पुत्री रईस अहमद निवासीगण गंगौरा थाना दुधारा, खरवनिया बखिरा निवासी मोहम्मद शमशाद अहमद पुत्र आस मोहम्मद, धर्मेंद्र निषाद पुत्र जगदीश निषाद निवासी नौवापार बखिरा और ई रिक्शा चालक सहसरावमाफी निवासी वली मोहम्मद पुत्र शाह मोहम्मद का उपचार शुरु किया।
उसी दौरान अस्पताल में जुटी भीड़ से अफरा- तफरी का माहौल कायम हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल धर्मेंद्र, शमशाद, अफ्सा खातून, नसीबुन्निशा और उसके बेटे सरफराज को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना के बाद पीड़ित परिजन और उनके गांव के लोग भी अस्पताल पहुंच गए थे। लोगों के चीख पुकार से अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया।
कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज आनंद सिंह ने बताया कि हादसे में मृतक श्यामू प्रजापति का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जबकि पांच घायलों को रेफर किए जाने पर जिला अस्पताल भेजवाया गया। दुर्घटना करने वाले बोलेरो को कब्जे में ले लिया गया है। जबकि उसका चालक मौके से भाग निकला था। पीड़ितों की तरफ से तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।