फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Kushi Nagar stolen tractor recovered in Dhangaata

कुशीनगर से चोरी हुआ ट्रैक्टर धनघटा में बरामद

Mon, 25 Feb 2019 11:42 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 25 Feb 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Kushi Nagar stolen tractor recovered in Dhangaata
कुशीनगर से चोरी हुआ ट्रैक्टर धनघटा में बरामद - फोटो : अमर उजााल
संतकबीरनगर। धनघटा पुलिस ने सोमवार को चोरी के ट्रैक्टर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह ट्रैक्टर कुशीनगर से चोरी की गई थी और उसे आरोपी बेचने ले जा रहे थे। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन

एसपी आकाश तोमर ने बताया कि धनघटा एसओ रणधीर मिश्र को 24 फरवरी को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि कुशीनगर के जिले हाटा थाना क्षेत्र से चुराया गया ट्रैक्टर धनघटा थाना क्षेत्र के बड़गो गांव के पास मौजूद है। उसे कुछ लोग बेचने के लिए खलीलाबाद ले जाने वाले हैं। सूचना पर एसओ ने  हमरारियों के साथ बड़गो गांव में एक बगीचे में ट्रैक्टर बरामदगी के लिए घेराबंदी की गई तो मौके पर श्रीकृष्ण गोपाल शुक्ला निवासी एकडंगा थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया। जबकि एक व्यक्ति वहां से भाग निकला। पूछताछ में आरोपी ने चोरी के ट्रैक्टर की बात स्वीकार की तथा बताया कि इस ट्रैक्टर को गिरोह के सरगना जितेंद्र शर्मा ने 28 दिसंबर को हाटा बाजार से ड्राइवर को नशीली दवा पिलाकर चुरा लिया था। एसपी ने बताया कि ट्रैक्टर के मालिक अशोक कुमार राय निवासी पचपेड़वा थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर ने ट्रैक्टर की पहचान की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed