फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   killed kin of village chairman

ग्राम प्रधान के ससुर की गोली मारकर हत्या

Sat, 05 May 2018 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 05 May 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
killed kin of village chairman
डेमो - फोटो : डेमो
बखिरा। क्षेत्र के पकरडीहा गांव में बृहस्पतिवार की रात सोते समय ग्राम प्रधान के ससुर भृगुनाथ दुबे की गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना की वजह दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ पैरवी बताई जा रही है। भृगुनाथ दुबे के अधिवक्ता भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ बलवा, हत्या की साजिश और हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


घटना से गांव में तनाव है। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पांच थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है। एसपी, एएसी और सीओ भी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।   पकरडीहा गांव निवासी 55 वर्षीय भृगुनाथ दुबे पुत्र स्वर्गीय ऋषिराम दुुबे की बहू सीमा देवी ग्राम प्रधान हैं। गुरुवार की रात भृगुनाथ दुबे बरामदे मेें सोए थे। रात में करीब एक बजे आए बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और फरार हो गए।
विज्ञापन


गोली भृगुनाथ दुबे के दाहिने हाथ से होते हुए बाएं तरफ सीने में जा लगी। गोली चलने की आवाज से परिवार वाले जाग गए। खून से लथपथ भृगुनाथ दुबे बिस्तर पर पड़े थे। परिजन घायल पूर्व प्रधान को सीएचसी मेंहदावल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार तड़के ही उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रधान के भतीजे अधिवक्ता सुरेंद्र नाथ द्विवेदी का कहना है कि उनके परिवार का गांव के ही राम जियावन भट्ट आदि से रंजिश चल रही है। गांव का ही जितेंद्र भट्ट पुत्र रामकिशोर रेप के आरोप में बस्ती जेल में बंद है। रेप की घटना से क्षुब्ध किशोरी की मां ने आत्महत्या कर ली थी। दुष्कर्म के आरोपी पक्ष के लोगों को संदेह था कि भृगुनाथ दुबे  पीड़ित पक्ष की तरफ से पैरवी कर रहे हैं। उसी रंजिश में हत्या की साजिश रची गई। 

सुरेंद्र नाथ द्विवेदी ने बताया कि गुरुवार की रात भृगुनाथ दूबे घर से सटे दूसरे मकान के बरामदे में मच्छरदानी लगाकर सो रहे थे। उन्हीं के बगल में नौकर सागर भी सो रहा था। रात करीब एक बजे विपक्षी लामबंद होकर पहुंचे और सो रहे भृगुनाथ दुबे को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर बगल स्थित घर के बरामदे में सो रहे उसके चचेरे भाई मनीष दौड़ कर मौके पर पहुंचे।

जख्मी हुए पिता को देख कर मनीष सहम गए। चेचेेरे भाई मनीष ने भाग रहे आरोपियों का पीछा किया, लेकिन आरोपी पूरब दिशा की तरफ भाग गए। गोली से घायल चाचा को मेंहदावल सीएचसी ले जाया गया, जहां से रेफर किए जाने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार की भोर में चाचा की मौत हो गई।


एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में उसी गांव के निवासी राम जियावन भट्ट, रामउग्रह भट्ट, भवानी प्रसाद भट्ट, देवी प्रसाद भट्ट, संत शरण भट्ट, सुभाष चंद्र भट्, जयप्रकाश भट्ट, नीरज भट्ट, संजय शर्मा, महेंद्र भट्ट और एक अज्ञात लोगों पर बलवा, हत्या की साजिश और हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी रामजियावन, संजय शर्मा, सुुुुभाष समेत छह-सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जल्द ही घटना में शामिल सभी आरोपियों को पकड़ कर जेल भेज दिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed