{"_id":"57f1467c4f1c1b9a11574a83","slug":"just-missing-the-bag-and-46-000-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से बैग और रुपये 46,000 गायब ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस से बैग और रुपये 46,000 गायब
Sant Kabir Nagar
Updated Sun, 02 Oct 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : MID DAY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती से गोरखपुर जा रही एक रोडवेज बस से रविवार शाम को एक व्यापारी का बैग और 46 हजार रुपये गायब हो गए। बैग गायब होने से परेशान व्यापारी बीच रास्ते से बस से उतर गया और कोतवाली खलीलाबाद पहुंच कर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
मथुरा निवासी व्यापारी विश्वनाथ शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि वह रविवार को वैशाली एक्सप्रेस से बस्ती रेलवे स्टेशन पर उतरे और फिर रोडवेज बस से खलीलाबाद पहुंचे। जहां एक व्यापारी से 10,000 रुपये लिए। शाम चार बजे के करीब मेंहदावल बाईपास से गोरखपुर जाने के लिए रोडवेज बस में वह बैठा। बस चालक ने अपनी सीट के पीछे रुपये वाला बैग रखवा दिया। आरोप है कि चालक ने कुछ दूर जाकर एक होटल के पास सवारी उतारने के लिए बस रोकी। इसी बीच उसने देखा तो बैग गायब था।
आरोप है कि बस से उतरा अज्ञात व्यक्ति उसका 46,000 रुपये रखा बैग लेकर वहां पहले से मौजूद एक बाइक पर सवार दो लोगों के साथ भाग निकला। रास्ते से ही पीड़ित व्यापारी बस से उतर कर कोतवाली पहुंचा और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। पीड़ित ने बस चालक पर भी संदेह जाहिर किया है। हालांकि अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।