{"_id":"57910cdd4f1c1b8e46c4b50d","slug":"just-came-down-bike-rider-rescued","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस के नीचे आया बाइक सवार, सुरक्षित बचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस के नीचे आया बाइक सवार, सुरक्षित बचा
Sant Kabir Nagar
Updated Thu, 21 Jul 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
bike
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार सुबह पेट्रोल पंप तिराहे पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इस हादसे में बाइक सवार बाइक समेत बस के नीचे आ जाने के बाद भी सुरक्षित बच निकला।
मेंहदावल के पेट्रोल पंप तिराहे पर एक बाइक सवार मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी बीच पीछे से धर्मसिंहवा से खलीलाबाद की तरफ जा रही एक निजी बस ने पीछे से बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे बाइक सवार अपनी बाइक समेत बस के नीचे आ गया। लेकिन कुदरत के करिश्मे की वजह से बाइक सवार सड़क पर मौजूद गड्ढे में पहुंच जाने के कारण ही सुरक्षित बच निकला।
घटना को देख पहले तो मौके पर पहुंचे लोगों ने समझा कि इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई होगी। पर बस के घटनास्थल पर से हटवाये जाने पर बाइक सवार सुरक्षित बच निकला। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई थी। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। बाइक सवार के सुरक्षित बचने के कारण अभी तहरीर नहीं मिली है।