फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   in suspicious condition burnt lady dead in hainsar

संदिग्ध हाल में झुलसी विवाहिता की मौत

Sat, 05 May 2018 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 05 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
in suspicious condition burnt lady dead in hainsar
burnt to death

विज्ञापन
हैंसर। क्षेत्र के चपरापूर्वी गांव निवासी एक विवाहिता शुक्रवार को रहस्यमय हाल में झुलस गई। आनन फानन में परिजन उसे सीएचसी मलौली ले गए, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरो ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। महिला को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज के लिए भेजा गया,लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई । महिला के जलने के कारण को लेकर तरह- तरह की चर्चा है।       

28 वर्षीय दीपिका पत्नी परमेश शुक्रवार को दोपहर में जब घर के बरामदे में धूं धूं कर जलने लगी तो परिवार वालो के होश उड़ गए। किसी तरह आग को बुझाने के बाद लोग उसे  पहले सीएचसी मलौली फिर जिला अस्पताल ले गए। वहां भी डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर शाम दीपिका के पति परमेश ने बताया कि झुलसी पत्नी को मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतका के पति ने बताया कि वर्ष 2008 में उसने गांव में प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद दो बच्चेे पैदा हुए। जिसमें बेटा अंकुर आठ वर्ष और बेटी मालती चार वर्ष की है। परमेश ने बताया कि उसकी पत्नी को गांव के कुछ लोग दरवाजे पर चढ़ कर गाली दिए। जिससे पत्नी सदमें आ गई और खुद को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ सीएचसी मलौली के चिकित्सक डॉक्टर जितेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि दीपिका जलने का कारण स्पष्ठ नही बता पा रही थी। लडख़ड़ाती जुबान से गांव के कुछ लोगो का नाम ले रही थी, जो स्पष्ट नही हो सका। जल्दी बाजी में थाने पर मोबाइल से सूचना देने के बाद महिला को रेफर कर दिया गया। इधर दीपिका के जलने के कारणों को लेकर तरह- तरह की चर्चा है।

एसओ संतोष तिवारी ने बताया कि दीपिका के जलने की सूचना पर पुलिस अस्पताल पर पहुंची थी। उसके पहले उसे रेफर कर दिया गया था। जिससे कोई जानकारी नही हो पाई। एसओं ने दीपिका की मौत की सूचना से इंकार किया है।


जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत 
हैंसर। क्षेत्र के नन्हिया गांव में एक महिला की जहरीला पदार्थ खाने की वजह से मौत हो गई। एसओ संतोष तिवारी ने बताया कि नन्हिया नायक गांव निवासी 35 वर्षीय सुशीला पत्नी मुन्ना ने शुक्रवार की शाम को अज्ञात कारणों की वजह से जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे लेकर सीएचसी मलौली गए, जहां देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसओ ने बताया कि सुशीला के शव को कब्जे में ले लिया गया है। शनिवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed