फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   In Dharmpur robbery, two more opened

धर्मपुर की डकैती में दो खुलासे हुए

Sun, 08 Nov 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला/संतकबीरनगर
अमर उजाला/संतकबीरनगर Updated Sun, 08 Nov 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खलीलाबाद के गौसपुर में डकैती के दौरान हुई हत्या की घटना के साथ अन्य तीन जनपदों की छह डकैतियों की घटना खोलकर संतकबीरनगर की पुलिस ने काफी वाहवाही बटोरी। खुलासे की कड़ी में ही शामिल महराजगंज जिले की एक डकैती की घटना जो यहां खुली, उसे पूर्व में ही महराजगंज की पुलिस खोल चुकी थी। अब सवाल है कि एक डकैती और दो खुलासे।
विज्ञापन

आठ अक्टूबर की रात महराजगंज जिले के कोतवाली क्षेत्र के धर्मपुर में सुनील वर्मा के घर डकैती हुई थी और उसके बेटे राहुल की बदमाशों ने हत्या कर दी थी। महराजगंज की कोतवाली पुलिस ने घटना का खुलासा कर तीन लोगों को जेल भेजा था। इस पर सवाल खड़ा करते हुए वहां के व्यापारियों ने प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन

इधर, शनिवार को संतकबीरनगर की पुलिस ने महाराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के सेमरा राजा निवासी गयासुद्दीन उर्फ सहाबुद्दीन उर्फ नेता, श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के तरकुलवा निवासी कमरुद्दीन उर्फ कमालुद्दीन और अंबेडकरनगर जिले के इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के इरफातगंज निवासी अरशद को गिरफ्तार किया था। इनके बताने के आधार पर लूट का माल खरीदने वाले दो सोनारों को भी गिरफ्तार किया। संतकबीरनगर की पुलिस ने पूछताछ के बाद गौसपुर की डकैती का खुलासा किया। इसके अलावा महराजगंज, गोरखपुर और देवरिया जिले में हुई छह अन्य डकैतियों का भी पर्दाफाश किया। उसी खुलासे में महराजगंज के कोतवाली क्षेत्र के धर्मपुर की डकैती भी खोली।
विज्ञापन
विज्ञापन

खलीलाबाद के कोतवाल बब्बन यादव ने बताया कि पकड़े गए तीनों बदमाशों ने स्वीकार किया कि उन्हीं लोगों ने महराजगंज के धर्मपुर में सुनील वर्मा के घर डकैती डाली थी और पहचान लेने पर उसके बेटे राहुल की हत्या कर दी थी। पकड़ा गया गैंग लीडर गयासुद्दीन धर्मपुर के आस-पास के सेमरा राजा गांव का रहने वाला भी है। उसी की रेकी के बाद गैंग ने वारदात की थी। घटना के तौर-तरीके का भी बदमाशों ने पूछताछ में जिक्र किया है। कोतवाली महराजगंज के प्रभारी यहां आए थे और बदमाशों से पूछताछ की और खुलासे से संतुष्ट दिखे।
पूर्व में महराजगंज में जो खुलासा हुआ है वह सहीं नहीं था। जबकि महराजगंज कोतवाली के प्रभारी शशिभूषण मिश्र ने बताया कि पीड़ित की लिखित तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था। बदमाशों की पीड़ित ने शिनाख्त की थी और उसके बाद ही आरोपी जेल भेजे गए थे। आगे बताया कि धर्मपुर की डकैती की घटना में छह बदमाश शामिल थे। इसमें से तीन जेल भेजे गए थे और तीन फरार चल रहे थे। फरार चल रहे तीनों बदमाश खलीलाबाद में पकड़े गए। जिन्हें रिमांड पर लेेकर पूछताछ की जाएगी।
कोतवाल खलीलाबाद बब्बन यादव ने बताया कि तीन माह पूर्व महराजगंज जिले के सोनौली क्षेत्र में डकैती के दौरान हत्या हुई थी। पूछताछ में पकड़े गए गैंग के बदमाशों ने वहां की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। सोनौली थाना प्रभारी ओंकारनाथ के साथ पीड़ित भी आया था और दो बदमाशों की पहचान की है।

आगे बताया कि गौसपुर की घटना के पीड़ित सतीशचंद्र उपाधाय की पत्नी उर्मिला, पीड़ित अधिवक्ता सर्वेश श्रीवास्तव और उनके किराएदार गामा की वोटर आईडी और लूूटे गए कुछ जेवरात भी बदमाशों के पास से बरामद हुए हैं। पकड़े गए तीनों बदमाश और गोरखपुर के सोनार विपिन और मगहर के सोनार राजेेश उर्फ राकेश को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed